सोशल मीडिया पर अक्सर लड़कियों द्वारा ड्राइविंग के फनी वीडियो सामने आते रहते है। लड़कियों के स्कूटी चलाने के अंदाज के बाद लोग उन्हें ‘पापा की परियां’ कहकर सम्बोधित करने लगे हैं। इसी कड़ी में स्कूटी चला रही लड़कियों का एक वीडियो सामने आया हैं। जिसमें कुछ लड़कियां स्कूटी पर बैठी हैं लेकिन, डिस्बैलेंस होने के कारण स्कूटी नाले में जा गिरी।
घटनास्थल पर मौजूद एक व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसपर लोग मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।वायरल हुए वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन लड़कियां स्कूटी पर बैठकर उसको चलाने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन, तभी स्कूटी डिस्बैलेंस होकर फिसल जाती है और उसपर बैठी लड़कियां नाले में जा गिरती हैं।
नाले से बाहर आई लड़कियों को देखा वहां खड़े लोगों समझने में देर नहीं लगती कि आखिर हुआ क्या।इंस्टाग्राम पर funtaap नाम के अकॉउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘अरे दीदी।’ वीडियो पर एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘पापा की परियां उड़ नहीं पाईं।’ वहीं एक और यूजर ने लिखा, ‘मुझे समझ नहीं आता कि लड़कियों को ड्राइविंग लाइसेंस कौन देता है।’