डेस्क : हाल ही में इंटरनेट फेम Sahdev Dirdo की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसने भी इस खबर को सूना है उसका कलेजा फैट गया है। बता दें की सहदेव का एक्सीडेंट हो गया है। बचपन का प्यार गाने सहदेव दिरदो अभी अस्पताल में है और उनका इलाज चल रहा है। कल शाम सहदेव का भयानक एक्सीडेंट हो गया था सहदेव इस एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हो गए थे और कई घंटों तक सड़क किनारे बेहोश थे।
दरअसल सहदेव अपने पिता के साथ जा रहे थे की तभी उनकी बाइक रेत की वजह से फिसल गई। सड़क पर खड़े लोगों ने सहदेव और उसके पिता की जान बचाई और सीधा उन्हें अस्पताल लेकर भागे। एक्सीडेंट इतना भयानक था कि देखने वालों की रूह तक कांप गई। सहदेव की हालत पर खुद बादशाह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा सहदेव के परिवार और दोस्तों के साथ लगातार संपर्क में हूं। वह अभी बेहोश है, मैं उसके अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूँ।
इसके अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने भी शहर के डीएम को आदेश दिया है कि वह सहदेव का अच्छे से अच्छा इलाज करवाया जाए। फ़िलहाल तो सहदेव अभी डॉक्टर की निगरानी में है, डॉक्टर sahdev dirdo की हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। अगर कुछ भी दिक्कत होती है तो उसे दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा।