Rohit Sharma बचपन के दोस्त से रचाई शादी, बीच स्टेडियम में किया था प्रपोज, देखिए- शादी की तस्वीरें


Rohit Sharma : हिटमैन के नाम से पहचाने जाने वाले रोहित शर्मा आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। रोहित ने क्रिकेट की दुनिया में कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रोहित शर्मा के क्रिकेट की कहानी के अलावा इनकी प्रेम कहानी भी काफी दिलचस्प है।

रोहित शर्मा ने अपनी पत्नी रितिका को बीच स्टेडियम में प्रपोज किया था, जिसके बाद यह काफी चर्चाओं में बने रहें। उनकी प्रेम कहानी आज भी क्रिकेट प्रेमियों के बीच घूमती रहती है। रितिका और रोहित के लव स्टोरी में युवराज ने एक विलेन का रोल भी निभाया। इस पर भी चर्चा करेंगे। तो आइए आज हम रितिका- रोहित शर्मा की लव स्टोरी को जानते हैं।

ऐसे मिले दोनों : रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर थीं और वह क्रिकेटर युवराज सिंह की राखी बहन भी हैं। रोहित शर्मा और ऋतिका की पहली मुलाकात एक एड शूट के दौरान हुई थी। शुरुआती दिनों में रितिका रोहित शर्मा को ज्यादा पसंद नहीं करती थीं। वहीं युवराज सिंह ने भी रोहित को बहन रितिका से दूरी बनाने की चेतावनी दी थी। फिर धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती होने लगी और ये दोस्ती एक दिन प्यार में बदल गई। खास बात तो यह है कि दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में युवराज सिंह को भी नहीं बताया।

रोहित ने बेहद फिल्मी अंदाज में रितिका को प्रपोज किया था। वह रितिका को अपने साथ बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब ले गए, जहां से उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की। इसी क्लब में रोहित ने अपना पहला मैच 11 साल की उम्र में खेला था। यहां रोहित ने घुटनों के बल बैठकर रितिका को शादी के लिए प्रपोज किया था। इस दौरान क्रिकेटर ने अपनी लेडीलव को एक अंगूठी भी दी। खास बात ये है कि ये पूरा रोमांटिक मोमेंट के लिए एक बड़ा सरप्राइज था, जिसे देखकर वो बहुत खुश हुईं। वहीं रितिका ने भी रोहित को ‘हां’ में जवाब दिया। इसके बाद दोनों ने 13 दिसंबर 2015 को शादी कर ली।