रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने पोते पृथ्वी और पत्नी नीता अंबानी के साथ मनाया आजादी का जश्न, देखें वीडियो

डेस्क : रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी और अपने पोते पृथ्वी अंबानी के साथ भारत का 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। 18 सेकंड का एक वीडियो है जिस में मुकेश अंबानी ने पोते को गोद में लिया हुआ है,और नीता अंबानी तिरंगा लहरा रही हैं। वीडियो के अंत में आप देख सकते है कि नीता अंबानी पृथ्वी को भी तिरंगा देती नजर आ रही हैं।

तीनों का मनमोहक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि अंबानी परिवार RIL कर्मचारियों के साथ स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। यह वीडियो उसी इवेंट का है। बता दे की अंबानी का आवास एंटिला भी तिरंगे के रंगों से जगमगा उठा है। वहीं, बात करें पृथ्वी अंबानी की तो इनका जन्म 10 दिसंबर, 2020 को हुआ था। पृथ्वी, आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के बेटे हैं। इस वर्ष, स्वतंत्रता दिवस विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।

देश स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ का जश्न मना रहा है। सरकार ने आजादी के जश्न के रूप में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया है। आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में एक वर्ष के लिए ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ भी मनाया जा रहा है।