72 एकड़ में फैला है अयोध्या का Ram Mandir, जानें- कितने सीढ़ियां चढ़कर होंगे रामलला के दर्शन…

नए साल की शुरुआत और भी ज्यादा खास होने वाली है। क्योंकि नए साल की शुरुआत में ही अयोध्या के राम मंदिर (Ram Mandir) में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। 22 जनवरी को इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा देश के बड़े VVIP शामिल होंगे।

इसी बीच बीते बुधवार को श्री राम जन्मभूमि के महासचिव चंपत राय ने श्री राम मंदिर के मैप को दिखाया। वीडियो के जरिए चंपत राय ने निर्माण कार्य की सारी जानकारी दी। वीडियो के माध्यम से उन्होंने कई बातें बताई। उन्होंने इस वीडियो में यह भी बताया कि रामलाल के दर्शन को पहुंचने के लिए लोगों को कितनी सीढ़ियां चढ़नी होगी।

कितनी होगी सीढ़ियां?

जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि मंदिर में पांच तरह के मंडप होंगे। जिसमें नित्य रंग सभा, कीर्तन और प्रार्थना किया जाएगा। वहीं श्रद्धालुओं को रामलाल के दर्शन के लिए 32 सीढ़ियां चढ़नी होगी।

कितना पूरा हो चुका है मंदिर निर्माण का काम

राम मंदिर के महासचिव चंपत राय ने मंदिर के निर्माण कार्य की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राम मंदिर के ग्राउंड फ्लोर का काम लगभग पूरा हो चुका है। फर्स्ट फ्लोर का काम अभी चल रहा है। राम मंदिर का परिसर 72 एकड़ में फैला हुआ है। तीन मंजिली इस मंदिर में चारों तरफ से परकोटा बनाया गया है। जिसकी लंबाई 732 मीटर और चौड़ाई 14 फीट होगी। इस मंदिर में कुल 393 खंभे और 44 द्वारा बनाए गए हैं।