डेस्क : लोगों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरने वाले कॉमेडियन सुनील पाल ने आज अपने दोस्त राजू श्रीवास्तव के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने राजू श्रीवास्तव के फैंस से कॉमेडियन के स्वास्थ्य के बारे में पॉजिटिव सोच बनाए रखने का अनुरोध किया है। साथ ही बताया कि उनका वेंटिलेटर आज हट सकता है।
कॉमेडियन सुनील पाल ने कहा कि यदि श्रीवास्तव हालत में सुधार दिखाना जारी रखते हैं, आज तो उन्हें वेंटिलेटर से हटाया जा सकता है। इसके आगे उन्होंने कहा कि जहां तक मुझे पता है, राजू की प्रतिक्रिया सकारात्मक है और वह अब ठीक भी हो रहे हैं। बाकी सब प्रार्थना और ऊपर वाले पर निर्भर करता है। हमें पॉजिटिव सोचना होगा। अलग-अलग तरीकों से उनका शरीर प्रतिक्रिया कर रहा है। अब वह भगवान की कृपा से स्थिर हैं।
आपको याद दिला दें कि 10 अगस्त की सुबह राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा था, जब वह साउथ दिल्ली के एक जिम में वर्कआउट कर रहे थे। इसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था।