डेस्क : भारतीय संस्कृति में गाय को माँ का दर्जा दिया गया है, बता दें कि भारत के लोग गाय को माता मानकर उसकी पूजा करते हैं। दान में हमेशा ही उसको कुछ ना कुछ खाने के लिए देते हैं। ऐसे में अब जमाना बदल रहा है लोगों ने अपने घरों में कुत्ते बिल्ली पालना शुरू कर दिए हैं, वहीं दूसरी तरफ राजस्थान के जोधपुर में एक परिवार ऐसा भी है जो इस वक्त अपने घर पर कुत्ते बिल्लियों की बजाय गाय और उसके बछड़ों को पाल रहा है।
जब यह गाय और उसके बछड़े एक आम नागरिक के घर पर नजर आते हैं, तो लोगों को काफी अच्छा लगता है। ऐसे में पूरा परिवार इन गाय बछड़ों को अपने घर के सदस्य की तरह समझता है और उनकी देखभाल करता है। जिस प्रकार से इंसान अपने बच्चों का नाम लेता है, उसी प्रकार से इस घर में गाय और बछड़ा का नाम दिया गया है, बता दें कि उन्होंने अपने बछड़े का नाम पृथु रखा है। आप पृथु के नाम से यूट्यूब चैनल भी सर्च कर सकते हैं। जहां पर आप इनकी दिनचर्या भी देख सकते हैं।
दरअसल पूरा घर गाय बछड़ों को प्यार करता है और घर पर ही रखता है। साथ ही साथ यह गाय और बछड़े पूरे परिवार में एक साथ रहते हैं। जिस घर में यह गाय और उसके बछड़ा रहते हैं, वह घर जोधपुर में स्थित है। यह घर जोधपुर के हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र सुभाष नगर में रहने वाले प्रेम सिंह का है।
घर की मालकिन संजू तंवर का कहना है कि गाय में 33 करोड़ देवी देवता निवास करते हैं लेकिन कुछ लोग इनका दूध निकालते हैं और उनको भगा देते हैं। इस वजह से हमें हमेशा ही उनको अपने पास रखना चाहिए, बता दें कि घर पर रह रहे यह गाय के बछड़े गोबर करने के लिए बाहर जाते हैं। वह घर को किसी भी प्रकार से गंदा नहीं करते हैं।
सर्दियों के वक्त घर पर रह रहे गाय के बछड़े और गाय को रजाई और कंबल में रखा जाता है। संजू पर मौजूद संजू का कहना है की एक बार वह आस पास के लोगों ने नगर निगम को बुलवाके उनकी गायें को पकड़वा दिया था। उसके बाद से ही संजू ने फैसला किया की वह अपनी गाय को घर के अंदर रखेंगे। आने वाले समय में गायों को बड़े स्तर पर पालने के लिए संजू और उनके पति बड़ी जगह खरीदने वाले हैं। यहाँ पर वह उनके इलाज और खानपान की पूरी व्यवस्था बनाना चाहते हैं।