दिवंगत राम विलास पासवान के अधूरे कार्यो को पूरा करेंगे रेल मंत्री पियूष गोयल, राष्ट्रपति ने लगा दी मुहर।

डेस्क : रामविलास पासवान के निधन के बाद केंद्रीय खाद्य आपूर्ति विभाग का पद खाली हो गया था। इस जगह को भरने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को इसका भार संभालने के लिए दिया है। भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यालय की एक विज्ञप्ति के मुताबिक गोयल अपने वर्तमान विभागों के अलावा इस मंत्रालय का भी प्रभार संभालेंगे आपको। आपको बता दें कि 8 अक्टूबर को रामविलास पासवान का दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया था।

पिछले कई दिनों से वह बीमार चल रहे थे ऐसा उनके बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट कर बताया। उनके अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली के जनपथ में उनका पार्थिव शरीर रखा हुआ था। जहां पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई राजनेताओं ने उनको श्रद्धांजलि दी। साथ ही देश में राष्ट्रीय शोक की घोषणा भी की गई। इनके सम्मान में राष्ट्रीय ध्वज को भी आधा झुका दिया गया।

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शोक व्यक्त कर लिखा कि केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन से पूरे देश ने एक दूरदर्शी नेता खो दिया है। उनकी गणना सर्वाधिक सक्रिय एवं काफी लंबे समय तक जनसेवा करने वाले सांसदों में करी जाती है वह वंचित वर्ग के लिए आवाज उठाने वाले एवं आम लोगों के लिए सदैव संघर्षरत रहने वाले जनसेवक थे।