Priyanka-Nick Jonas : प्रियंका चोपड़ा आज किसी परिचय की मोहताज नही है, प्रियंका का जन्म जमशेदपुर में हुआ था. बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक सभी उनसे वाकिफ है, साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर पूरे देश का नाम रोशन किया था मिस वर्ल्ड बनने के बाद से प्रियंका चोपड़ा ने कभी पीछे मुड़कर नही देखा।
फ़िल्मी सफर : प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड बनने के बाद से बॉलीवुड में कदम रखा, उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में की. प्रियंका चोपड़ा के नाम दो राष्ट्रीय पुरस्कार के अलावा 5 फिल्मफेयर अवार्ड भी है. प्रियंका चोपड़ा के अलावा उनकी बहन परिणीति चोपड़ा भी बॉलीवुड में अपने पैर जमा चुके हैं।
निक जोनस संग रचाई शादी : प्रियंका चोपड़ा ने अपने से 10 साल छोटे हॉलीवुड के पॉप सिंगर निक जोन्स से शादी की जिसकी चर्चा पूरे विश्व में हुई. प्रियंका चोपड़ा की लोकप्रियता इतनी है कि उन्हें फोर्ब्स ने दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में भी शामिल किया वही टाइम मैगजीन ने उन्हें दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में शामिल किया, इसके अलावा उन्हें भारत सरकार ने पद्मश्री से भी नवाजा हैं।