प्रकाश राज: अपनी बेटी के खातिर 12 साल छोटी लड़की से रचाई शादी, देखिए- तस्वीरें..

Prakash Raj : बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में अपनी खास पहचान बना चुके अभिनेता प्रकाश राज अब तक ढेरों फिल्मों में काम कर चुके हैं। आज प्रकाश राज का जन्मदिन भी है इसी के साथ ही वह 55 साल के हो चुके हैं। प्रकाश राज की पर्सनल लाइफ की अगर बात करें तो उन्होंने अपने से 12 साल छोटी कोरियोग्राफ से शादी करी है। अपनी इस शादी से वह सुर्खियों में भी आए थे।

प्रकाश राज ने पोनी वर्मा से शादी करी थी। पोनी वर्मा ने विद्या बालन की फिल्म द डर्टी पिक्चर के पॉपुलर सॉन्ग उलाला उलाला गाने में उन्हें डांस मूव सिखाया था। पोनी वर्मा से पहला उन्होंने साल 1994 में ललिता कुमारी से शादी की थी। पोनी वर्मा से शादी करने के लिए प्रकाश राज ने अपनी बेटियों से इजाजत भी मांगी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार- प्रकाश राज ने ये बताया था- सबसे पहले प्रकाश राज ने ही अपनी बेटियों को पोनी के बारे में बताया था।

इतना ही नहीं पोनी ने भी प्रकाश राज की बेटियों के साथ थोड़ा समय गुजारा था। जब बेटियों ने भी दोनों की शादी के लिए रजामंदी दे दी तब जाकर साल 2010 में प्रकाश राज और पोनी वर्मा ने शादी की। फिल्मी दुनिया में अब प्रकाश राज एक जाना माना नाम हैं। साल 1998 में फिल्म हिटलर से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले प्रकाश राज ने कई प्लेज भी किए। अब तक 2000 से ज्यादा प्ले प्रकाश राज ने किए हैं।