चीता पर सियासत शुरू! एक को पालने में आता है लाख का खर्च, जानें – कैसे होगा मेंटेनेंस

न्यूज डेस्क : भारत में चीते के आगमन को लेकर चर्चा जोरों पर है। बीते कल नामीबिया से चीते को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा गया। अब नामीबिया से लाए कुल 8 चीते इसी पार्क में रहेंगे। कल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के कार्यक्रम के तहत चीतों को कुनो नेशनल पार्क में छोड़ा गया। पीएम मोदी भी खुद वहां मौजूद रहे। एक तरफ चीते के आने से लोग खुशी मना रहे हैं।

वहीं दूसरी तरफ विपक्षी नेता चीते को भारत लाने पर तंज कस रहे हैं। दरअसल भारत में चीते को विलुप्त घोषित कर दिया गया था, जिसे फिर से देश में लाया गया है। यह पर्यावरण के लिए एक शुभ संकेत है। क्या आपको पता है कि एक चीते का बच्चा कितने रुपए में खरीदा जाता है उसे पालने में कितने खर्च लगते हैं यदि नहीं तो आइए इन सभी चीजों को इस लेख में जानते हैं।

चीते की कीमत : पिछले 2 दिनों से चीतों को लेकर देश में काफी चर्चा चल रही है। बता दें कि एक चीते के शावक की औसत कीमत 3 लाख से लेकर 16 लाख रुपए तक है। बता दें कि एक ऐसा भी दौर था जब भारत में चीते पाए जाते थे, लेकिन धीरे-धीरे विलुप्त होते चले गए। इसके बाद 1947 में एक चीता स्पॉट किया गया। इसके बाद साल 1952 में चीतों को देश में लुप्त घोषित कर दिया गया।

इतने खर्च रखरखाव में : देश में चीतों को फिर से बसाने के लिए नामीबिया से कुल 8 सीटें लाकर कुनो नेशनल पार्क में रिलीज किया गया। चीते को रखने में मेंटेनेंस काफी हाई है। एक शोध के मुताबिक एक चीते को पालने में करीब एक लाख से लेकर 14 लाख रुपए तक का खर्च पड़ सकता है। इन खर्चों में चीते की रखरखाव खुराक सब शामिल है।

चीते को भारत लाया गया है। कहा जा रहा है कि आगामी समय में इनकी जनसंख्या बढ़ेगी। किसी भी स्थान को चीतों के लिए अधिक आरामदायक बनाने के लिए उनकी संख्या 20-24 के बीच अच्छा माना गया है। अब चीतों पर राजनीति कितना तूल पकड़ता है ये देखना होगा। फिलहाल तो लोग चीतों के स्वागत में लगे हुए हैं।