PM का ऐलान : राजीव ग़ांधी के जगह अब मेजर ध्यान चंद के नाम पर होगा खेल रत्न पुरस्कार..जानें, उन्होंने क्या कहा..

न्यूज डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ऐलान किया कि अब से प्रतिष्ठित खेल रत्न अवार्ड को पूर्व दिग्गज हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद (Major Dhyan Chand) के नाम से जाना जाएगा। पीएम ने कहा कि नागरिकों की भावनाओं का सम्मान करते हुए खेल रत्न पुरस्कार को अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कहा जाएगा। बताते चले की ध्यानचंद हॉकी के महान खिलाड़ी रहे हैं। हाल ही में आगमी 29 अगस्त को खेल दिवस के रूप में मनाया जाएगा। साथ ही खेल पुरस्कारों के तहत ध्यानचंद अवार्ड भी दिया जाता है। बता दें कि इससे पहले खेल रत्न अवार्ड पूर्व पीएम राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) के नाम पर ‘राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार’ कहा जाता था, लेकिन अब से इसे ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार’ कहा जाएगा।

पीएम ने ट्वीट करके जानकारी दी: शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी ने अपने टि्वटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा है “देश को गर्वित कर देने वाले पलों के बीच अनेक देशवासियों का ये आग्रह भी सामने आया है कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद जी को समर्पित किया जाए। लोगों की भावनाओं को देखते हुए, इसका नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया जा रहा है।” अन्य ट्वीट में भी उन्होंने कहा कि मुझे पूरे भारत के नागरिकों से खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखने के लिए कई अनुरोध प्राप्त हो रहे हैं। उनकी भावना का सम्मान करते हुए, खेल रत्न पुरस्कार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कहा जाएगा। बता दें कि पहले यह राजीव गांधी के नाम पर था।