चंद्रमा की सतह की तस्वीरे आई सामने, चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने ISRO को भेजी

चंद्रमा की सतह पर ऑर्बिटर हाई रिजोल्यूशन कैमरे (OHRC) से चंद्रयान-2 की हाई रिजोल्यूशन तस्वीरें भेजता है।

बेंगलुरू.भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO ने चांद की तस्वीर जारी की है। यह तस्वीरें चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर हाई रिजोल्यूशन कैमरे से ली गई हैं। इस तस्वीर में चंद्रमा के सतह पर कई छोटे बड़े गड्ढे नजर आ रहे हैं। बता दें कि इसरो के दूसरे मून मिशन चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की खराब लैंडिंग की जांच एक राष्ट्रीय स्तर की समिति (NRC)कर रही है। पिछले दिनों इसरो चीफ डॉ. के. सिवन ने यह भी साफ किया कि चंद्रयान-2 मिशन की 98 फीसदी सफलता की घोषणा उन्होंने नहीं की थी। यह घोषणा एनआरसी ने ही अपनी शुरुआती जांच के बाद की थी।