महंगाई का डबल अटैक! Petrol-Diesel ने बढ़ाई आम आदमी की चिंता, LPG सिलिंडर हुआ 50 रूपए महंगा

डेस्क : लंबे समय से लोगों को इस बात का डर सता रहा था कि आखिर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ जाएंगे तो किस प्रकार से वह अपना बजट मैनेज करेंगे। आपको बता दें कि रूस और यूक्रेन के युद्ध के चलते ग्लोबल तेल के दाम बढ़ते ही जा रहे हैं, इस वक्त पेट्रोल और डीजल में 80 पैसे प्रति लीटर का इजाफा दर्ज किया गया है। हर सुबह 6:00 बजे नई कीमत लागू हो जाती है।

उम्मीद जताई जा रही है कि रोजाना अब पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते ही चले जाएंगे, यह रेट सीधा 138 दिन बाद बढे हैं। इससे पहले पेट्रोल डीजल के दाम 4 नवंबर को बढे थे। रेट की बात की जाए तो राजधानी दिल्ली में 95.41 पैसे से बढ़कर 96.21 पैसे पहुँच गया है। यदि डीजल की बात करें तो उसका दाम 86.67 से बढकर 87.47 पर जा पहुंचा है। भारतीय कंपनी IOCL के मुताबिक़ मुंबई में तेल के दाम 100 रूपए पार हो गए हैं।

जिसके चलते बताया जा रहा है पेट्रोल कीमत 109.98 रूपए से उठकर 110.82 रूपए प्रति लीटर जा पहुंची है। वहीँ दूसरी और डीजल की कीमत 95 लीटर प्रति लीटर जा चुकी है। यह कीमत बीते 4 महीने से 94.14 रूपए प्रति लीटर थी। ज्यादा जानकारी के लिए आपको बता दें की घरेलु सिलिंडर के दाम भी प्रभावित हुए हैं। घरेलु एलपीजी सिलिंडर में 50 रूपए की बढ़त दर्ज की गई है। नई कीमतों को मंगलवार से लागू किया जाएगा। अब सीधा 6 अक्टूबर से यह दाम बढे हुए देखने को मिले हैं। यहाँ पर घरेलु एलपीजी सिलिंडर 899 रूपए चल रहा है जो सीधा 949 रूपए होने वाले हैं।