किसी आलिशान महल से कम नहीं है Pawan Singh का बंगला, देखें – इनसाइड PICS…

Pawan Singh: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले सिंगर और एक्टर पवन सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। पवन सिंह का विवादों से गहरा नाता रहा है। सोशल मीडिया पर उन्हें किसी न किसी वजह से विवादों का सामना करना पड़ता है। विवाद चाहे उनकी पत्नी से हो या फिर भोजपुरी फिल्म स्टार खेसारी लाल यादव से। इन सब बातों के बीच पवन सिंह ने काफी तरक्की की है। वह लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं। वे करोड़ों के बंगलों में रहते हैं। आइए आज इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

बता दें कि पवन का ठाट बाट किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है। वह लग्जरी लाइफ जीते हैं और आलीशान घर में रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ करीब 37 करोड़ रुपये है और उनके पास 4 करोड़ रुपये के बंगले हैं। वहीं उनकी कारों की बात करें तो उनके पास 2 स्कॉर्पियो, 2 फॉर्च्यूनर और 90 लाख की एक मर्सिडीज है। पवन सिंह को घोड़ों का भी शौक है। उनके पास एक बेशकीमती घोड़ा भी है।

भोजपुरी के सबसे महंगे कलाकार में शुमार : पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे महंगे सिंगर हैं। वह एक गाने के लाखों रुपए चार्ज करते हैं। पवन सिंह के कई ऐसे गाने हैं जिन्हें यूट्यूब पर 100 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। पवन सिंह का ब्लॉकबस्टर गाना लॉलीपॉप साल 2007 में रिलीज हुआ था। इसके जरिए वह देश-विदेश में मशहूर हो गए थे।

इसके अलावा चालक हमरो जवानिया, राते दिया बुताके और हीरो के होली जैसे गानों ने उन्हें जबरदस्त पहचान दिलाई। उन्होंने साल 2006 में ‘रंगाली चुनरिया’ से अभिनय में हाथ आजमाया। जिसके बाद एक के एक फिल्म में अभिनय करने लगे।

ये भी पढ़ें   रेल से सफर करने वालों की चमकी किस्मत - अब यात्रा में मिलेगी बड़ी छूठ के साथ तकिया और कंबल

सुमन सौरब

अपने आप को हारा हुआ इंसान.....लेकिन फिर भी जीतने की तमन्ना मे ????