नाराजगी के बाद फिर से एक हुए Pawan Singh और Kallu, बचपन से ही हिट है गुरु-चेला की जोड़ी, देखे – अनदेखी तस्वीरे….

Pawan Singh : पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और भोजपुरी अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू के बीच अनबन हो गई थी। लेकिन दोनों एक बार फिर साथ में शोज करते नजर आ रहे हैं। बीती रात रायपुर में एक स्टेज शो में दोनों को एक साथ देख लोग खूब झूमते नजर आए। पिछले विवाद को भुलाकर दोनों कलाकारों ने साथ में एक स्टेज शो किया था। दोनों की दोस्ती काफी पुरानी है लेकिन बीच में आपसी मनमुटाव के चलते दोनों दूर रहने लगे।

पवन सिंह दिलदार और यारो के यार है, एक बार फिर पवन सिंह अपने पुराने दोस्त पर फिदा हो गए हैं। सारी पुरानी बातों को भूलकर पवन और कल्लू की जोड़ी ने एक बार फिर स्टेज पर आग लगा दी। अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela kallu) शुरू से ही पवन सिंह को अपना गुरु मानते हैं। बचपन से लेकर अब तक की उनकी तस्वीरें इस बात को बयां करती हैं। कल्लू कहते हैं कि मैंने जब से गाना सीखा है तब से पवन भैया की आवाज सुन रहा हूं।

बीच में खेसारी की लाल यादव से अनबन हो गई थी। अच्छी दोस्ती ऐसी ही होती है, हम भोजपुरी इंडस्ट्री में, सबको मिलजुल कर रहना चाहिए, तभी इंडस्ट्री आगे बढ़ पाएगी। लेकिन पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे बड़े स्टार्स की आपस में नहीं बनती। पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम है जो दिन व दिन बुलंदियों को छू रहा है। उनके गाए गाने देखते ही देखते हिट हो जाते हैं।