साउथ के सुपर स्टार Pawan Kalyan 3 बार रचाई थी शादी, बिना शादी के ही हो गए 2 बच्चे, देखिए – तस्वीरें.,

Pawan Kalyan: आज देश में लोग बॉलीवुड सिनेमा से ज्यादा दक्षिण भारतीय फिल्मों को पसंद करते हैं। ऐसे में कई साउथ इंडियन हीरो लोगों के दिलो-दिमाग पर राज कर रहे हैं, उनमें से एक सुपरस्टार पवन कल्याण का नाम है। आज पवन कल्याण अपनी एक्टिंग के दम पर सफलता की बुलंदियों पर बैठे हैं। पवन कल्याण अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। जो काफी रोमांचक है। 3 बार हुआ प्यार लेकिन फिर जो हुआ जानकर हैरान रह जाएंगे। आइए जानते हैं विस्तार से।

साउथ फिल्म स्टार पवन कल्याण ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1996 में की थी। इसके बाद अगले ही साल उन्होंने महज 19 साल की नंदिनी से शादी कर ली। यह एक अरेंज मैरिज थी जो ज्यादा समय तक नहीं चली।

इस लड़की से हुई पहली बार तलाक

तेलुगु सिनेमा के पावर स्टार पवन कल्याण का नंदिनी से पहला तलाक अभिनेत्री रेणु देसाई के साथ उनके रिश्ते के कारण हुआ था। अभिनेता अपनी पहली शादी से ज्यादा खुश नहीं थे और जल्द ही उनका अफेयर को-एक्ट्रेस रेणु देसाई के साथ शुरू हो गया। फिल्म स्टार पवन कल्याण इसी दौरान एक्ट्रेस रेणु देसाई के साथ लिव-इन में रहने लगे। बाद में, अभिनेत्री पवन कल्याण से शादी किए बिना एक बच्चे अकीरा के माता-पिता बन गईं। तब तक पवन कल्याण की शादी हो चुकी थी।

साल 2009 में अभिनेता पवन कल्याण ने रेणु देसाई के साथ दूसरी शादी की। शादी के बाद ये कपल एक और बेटी आद्या के माता-पिता बने। हालांकि शादी के कुछ सालों बाद ही दोनों के बीच मनमुटाव शुरू हो गया और एक्ट्रेस ने पवन कल्याण का घर छोड़ दिया। जिसके बाद वह बच्चों को लेकर मुंबई आ गईं और सेटल हो गईं

रूसी मॉडल पर आया दिल : रेणु देसाई से तलाक के बाद ही अभिनेता पवन कल्याण का दिल एक रूसी मॉडल एना लेजनावा के लिए धड़कने लगा था। तलाक के बाद ही उस दौरान दोनों के अफेयर की खबरें सामने आई थीं।

बिना शादी के बने पिता : रेणु देसाई से तलाक के बाद अभिनेता पवन कल्याण ने साल 2013 में अन्ना लेजनावा से शादी की। उसी साल पवन कल्याण अन्ना के साथ एक बेटी के पिता बने। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अन्ना शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं। तेलुगु फिल्मों के स्टार पवन कल्याण अब अपनी तीसरी पत्नी एना लेजनावा के साथ खुशी-खुशी अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। शादी के कुछ साल बाद ये कपल एक बेटे मार्क शंकर के माता-पिता भी बने।