Indian Railway : भारतीय रेलवे ने महिलाओं के लिए विशेष सुविधा दी है। इस व्यवस्था के बाद महिलाओं को कंफर्म टिकट के लिए मशक्कत नहीं करना पड़ेगा। भारतीय रेलवे ने महिलाओं के हित में एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। इसके तहत महिलाओं के लिए मेट्रो ट्रेन और बस के तर्ज पर ट्रेन में भी सीट आरक्षित होगी।
महिलाओं के लिए ट्रेन सीट आरक्षित : अब रेलवे द्वारा लंबी दूरी की ट्रेनों में महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित की गई है। इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी योजना तैयार की जा रही है। रेलवे मिनिस्टर ने बताया कि महिलाओं के लिए ट्रेन में सीट आरक्षित करने के अलावा भी सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है।
इस बोगी में इतने सीट रिजर्व : रेल मंत्री ने कहा कि मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में स्लीपर क्लास में छह बर्थ महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी। राजधानी एक्सप्रेस, गरीब रथ और दुरंतो सहित पूरी तरह से वातानुकूलित एक्सप्रेस ट्रेनों के थर्ड एसी में छह बर्थ महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। ट्रेन के हर स्लीपर कोच में महिलाओं के लिए 6 लोअर बर्थ आरक्षित की जाएगी। इसके अलावा एसी थ्री टायर में 5 लोअर बर्थ और वहीं एसी सेकंड क्लास में सीनियर सिटीजन, उम्र की बात करें तो 45 साल से अधिक उम्र की महिलाओं अथवा गर्भवती महिलाओं के लिए तीन से चार लोअर बर्थ आरक्षित किए गए हैं।
महिलाओं की सुरक्षा में कोई कमी नहीं : अश्विनी वैष्णव ने कहा कि महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। रेलवे सुरक्षा बल जीआरपी और जिला पुलिस यात्रियों को सुरक्षा मुहैया कराएगी। ट्रेन के भीतर सुरक्षा के अलावा स्टेशनों पर भी महिलाओं समेत दूसरे यात्रियों के लिए जीआरपी की सहायता से सुरक्षा के हर इंतजाम किए गए हैं।