Indian Railway : इंडियन रेलवे अक्सर अपने यात्रियों के सुविधा के लिए कई बदलाव लाते रहती है। इसी क्रम में रेलवे ने लंबा सफर करके थकने वाले यात्रियों के लिए सुविधा की घोषणा कर दी है। इसकी तस्वीर आधिकारिक रूप से खुद केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने ट्वटिर पर शेयर की है। ये तस्वीरें इतनी सुन्दर हैं कि बस इन्हें देखकर आपका मन खुश हो जायेगा। सफर से थके हुए यात्रियों के लिए मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) रेलवे स्टेशन पर नई सुविधा शुरू की गई है।
सस्ते में मिलेगी ठहरने की सुविधा : कैप्सूल होटल की सुविधा शुरू होने के बाद स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्रियों को रुकने के लिए होटल की जरूरत नहीं होगी। यहां पर आपको कम खर्चे में ठहरने की अच्छी सुविधा मिलेगी। रेलवे ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) पर यात्रियों के लिए स्लीपिंग पॉड शुरू कर दिन्हाई। इसके पहले साल 2021 में भी मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए पॉड होटल की शुरुवात की गई थी।
रेल मंत्री ने शेयर की तस्वीरें : इस होटल के बारे में रेलवे द्वारा जानकारी दी कि ‘आरामदायक और किफायती ठहरने का ऑप्शन देने के लिए Indian Railways की तरफ से पहल की गई है। स्लीपिंग पॉड की तस्वीरें रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर भी की थीं। स्लीपिंग पॉड्स (Sleeping Pods) यात्रियों के रुकने के लिए छोटे कमरे होते हैं। इन्हें कैप्सूल होटल भी कहा जाता है।’
मिलेंगी ये सुविधाएं : मालूम हो स्टेशन पर बने वेटिंग रूम की तुलना में इन होटल का किराया कम होता है। यहां रुकने वाले की जरूरत के हिसाब से सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं। मालूम हो कैप्सूल होटल में एयर कंडीशनर के साथ ही मोबाइल फोन चार्जिंग, लॉकर रूम, इंटरकॉम, डीलक्स बाथरूम और टॉयलेट्स आदि की सुविधा भी मिलती है।