भारत में अब Tata Group बनाएगा iPhone, मिल गई मंजूरी, जानें- कितना सस्ता होगा फोन?

iPhone : भारतीय लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही है कि Apple कंपनी का iPhone अब भारत में बनाया जायेगा और इसकी जिम्मेदारी Tata Group को मिली है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब iPhone बनाने वाली कंपनी विस्‍ट्रॉन ने भारत में iPhone बनाने की मंजूरी Tata ग्रुप को दी है।

इस अधिग्रहण को विस्‍ट्रॉन इंफोकॉम की पैरेंट कंपनी विस्‍ट्रॉन कॉर्प के निदेशक मंडल ने मंजूरी दे दी है। इसकी जानकारी इलेक्ट्रॉनिक्स और टेक्नोलॉजी के मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने सोशल मीडिया पर दी। आने वाले ढाई साल में टाटा ग्रुप भारत में iPhone बनाना शुरू कर देगा।

आईटी मिनिस्टर ने दी टाटा को बधाई

केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि, ‘नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शी पीएलआई योजना ने पहले ही भारत को स्मार्टफोन विनिर्माण और निर्यात के लिए एक विश्वसनीय और प्रमुख केंद्र बनने के लिए प्रेरित किया है। अब अगले ढाई साल में टाटा कंपनी भारत से घरेलू और दुनिया के बाजारों में iPhone बनाकर बेचेगी। विस्ट्रॉन का संचालन संभालने के लिए टाटा टीम को बधाई।”

एक साल से चल रही थी बात

आपको बता दें कि विस्ट्रॉन कंपनी की फैक्ट्री कर्नाटक के दक्षिण पूर्व में है। जानकारी मिली है कि मार्च 2024 तक विस्ट्रॉन 1.8 बिलियन डॉलर के Apple iPhone बनाएगी। लेकिन Tata Group अब इस फैक्ट्री में दुनिया के लिए iPhone 15 की मैन्युफैक्चरिंग करेगी। इस फैक्ट्री का वैल्यूएशन करीब 600 करोड़ रुपये है और इसकी पिछले एक साल से बात चल रही है।

2008 में भारत आई थी विस्ट्रॉन

विस्ट्रॉन ताइवान की कंपनी है जो साल 2008 में भारत आई थी। पहले ये कंपनी कई डिवाइसेस के लिए रिपेयर फैसिलिटी उपलब्ध करवाती थी। इसके बाद 2017 में कंपनी ने iPhone का प्रोडक्शन करने लगी। अब Apple प्रोडक्ट बनाने वाली 3 कंपनियों में से केवल विस्ट्रॉन भारत छोड़ रही है है जबकि फॉक्सकॉन और पेगाट्रॉन ने भारत में अपनी प्रोडक्शन लाइनें बढ़ा दी है।