अब संस्कृत, हिन्दी छोड़के पंडित इंग्लिश में पढ़ रहे हैं सत्यनारायण कथा- देखें Video

डेस्क : अब सत्यनारायण कथा संस्कृत और हिंदी के बाद अंग्रेजी में भी होने लगी है। जी हां, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो हो रहा है जिसमें सत्यनारायण कथा अंग्रेजी में होते देखा जा सकता है। पंडित जी वीडियो में अंग्रेजी में कथा सुनाते नजर आ रहे हैं।वहीं घरवाले बैठकर कथा सुन रहे हैं जिसमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

इसे प्रस्तुत करने का तरीका वीडियो में दिख रही पूजा सामग्री, दक्षिण भारतीय संस्कृति का मालूम पड़ता है। अंग्रेजी दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बोली जाती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह वीडियो साउथ इंडिया के ही किसी घर का है। वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म्स पर हजारों बार देखा जा चुका है और ढेर सारे कमेंट्स आए हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो देखने के बाद तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि चलो अब हिंदू धर्म का ज्ञान अंग्रेजों को भी मिलने वाला है। वहीं एक और यूजर ने लिखा- भारत प्रगति पर है। इसके साथ ही इसे कुछ लोगों ने क्रांतिकारी भी बताया है। वहीं कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि भटजी अब अपग्रेट हो गए हैं।

मालूम हो कि सावन के पवित्र महीने में हिंदू धर्म में व सत्यनारायण पूजा का विशेष महत्व है। कई घरों में हर साल श्रावण के दौरान सत्यनारायण पूजा कराई जाती है। सत्य को नारायण रूप में पूजा जाना ही भगवान श्री सत्यनारायण की पूजा है। भगवान श्री सत्यनारायण व्रत कथा सबसे प्रतिष्ठित व्रत कथा के रूप में बताई गई है। कहा गया है कि नारायण ही संसार में सत्य हैं, बाकी सब माया है।