अब वर्ल्ड क्लास बनेगा Indian Railway, रेल मंत्री ने दी बड़ी जानकारी..

Indian Railway : रेलवे से यात्रा करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है। वैसे तो यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे अक्सर बहुत कुछ करते रहती है। आए समय यात्रियों को नई सुविधाएं देने के लिए रेलवे कई नई चीजें पेश करती रहती हैं। इसी क्रम में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने खजुराहो से दिल्ली तक वंदेभारत ट्रेन (Vande Bharat Train) शुरू करने की घोषणा कर दी है। दौरान रेल मंत्री ने बताया क‍ि छतरपुर और खजुराहो में रेक प्वॉइंट्स स्वीकृत कर दिए गए हैं।

75 शहरों से जुड़ेगा वंदे भारत : केंद्र सरकार देश के 75 शहरों को वंदे भारत ट्रेन से जोड़ने की तैयारी कर रही है। जिसके लिए इंटीग्रल, चेन्‍नई (ICF Chennai) में तेजी से तैयारियां शुरू कर दी है गई है। साथ ही यहां 75 और वंदे भारत ट्रेनों के कोच का प्रोडक्‍शन क‍िया जा रहा है, जिन्हें जल्द तैयार किया जाएगा। मालूम हो वंदे भारत के कोच पुराने मॉडल की तुलना में बेहद एडवांस होंगे। की सहूलियत के हिसाब से इसे ज्यादा सुविधाओं से लैस किया जाएगा।

चल रहा है ट्रायल : इस समय वंदे भारत का ट्रायल शुरू हो चुका है। इसी ट्रायल के क्रम में अभी वन्दे भारत ट्रेन को चेन्नई से चंडीगढ़ ले जाया गया। चंडीगढ़ में इसके कई फेज के ट्रायल चल रहे हैं। मालूम हो वंदे भारत ट्रेन को काफी किफायती बनाया गया है और इसके लिए हाई लेवल ट्रायल चल रहा है। आपको बता दें कि रेल मंत्री के इस ऐलान के बाद रेल यात्रियों ने सोशल मीडिया पर उन्हें धन्दयवाद देते हुए कहा है कि रेल मंत्री ने दिल जीत लिया।

वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनेगा खजुराहो : वहीं, बता दें कार्यक्रम के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खजुराहो स्टेशन के पुनर्विकास की भी बात कही। उन्होंने कहा कि “इस स्‍टेशन को वर्ल्‍ड क्लास के लेवल पर बनाया जाएगा। वन स्टेशन, वन प्रोडेक्ट योजना को भी विस्तार दिया जा रहा है। इसके पीछे स्थानीय उत्पादों को स्टेशनों के जरिए बाजार दिया जा सकेगा, यानी अब यात्रियों के लिए खजुराहो की सैर बहुत आसान होने वाला है।” कार्यक्रम के दौरान रेल मंत्री के इस फैसले से खुश होकर रेल से सफर करने वाले यात्रियों ने कहा- रेल मंत्री ने दिल जीत लिया।