Indian Railway : अब ट्रेन में ज्यादा सोने पर लगेगा जुर्माना – जान लें ये नए नियम…

न्यूज़ डेस्क: भारत में ट्रेन से रोजाना करीब 2 करोड़ से अधिक लोग यात्रा करते हैं। ट्रेन एक ऐसा साधन है जो कम किराए में अधिक दूर तक ले जाने का काम करती है। हालांकि यात्रियों का मानना यह भी है कि अन्य साधनों के मुकाबले ट्रेन आरामदायक भी है।

इसी कड़ी में रेलवे कई नियमों को लेकर आता है जो कि यात्रियों के हित में है। हालांकि इन नियमों की जानकारी के अभाव में यात्री कई बार नियमों का उल्लंघन कर देते हैं। आज हम आपको एक नए नियम के बारे में बताएंगे जो कि सोने से संबंधित है। ट्रेन में सोने के लिए समय निर्धारित किया गया है। यदि आपको ट्रेन में सोकर सफर करना है तो यह नियम जान लें।

यदि आप ट्रेन यात्रा से जुड़े नियमों की जानकारी रखेंगे तो आप रास्ते में आने वाली कई परेशानियों से बच जाएंगे। रेलवे के नियमों के मुताबिक सभी रिजर्व कोचों में निचली बर्थ सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक और रात दस बजे से सुबह छह बजे तक सोने के लिए निर्धारित की गई है। अगर आप निचली बर्थ पर बैठे यात्री हैं तो आप वहां नहीं सो सकते। नियम के मुताबिक आप 10 बजे से पहले नहीं सो सकते।

इस नियम का सबसे ज्यादा फायदा वेटिंग टिकट वालों को होने वाला है। आमतौर पर ऐसे यात्रियों को निचली सीटों पर यात्रा करने वाले आरक्षित टिकट यात्रियों के साथ अपनी सीटों पर बैठने की अनुमति नहीं थी। ऐसे यात्री अब उस सीट पर दिन में आराम से बैठ सकते हैं।