Indian Railways : अब बिल्कुल Free में बुक करें कंफर्म टिकट! मिलेंगे और भी कई फायदे, जानिए कैसे ?

Indian Railway : रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। यदि आपके पास अभी टिकट के पैसे नहीं हैं तो बिना पैसें के भी यात्रा करते सकते हैं। इस यात्रा के लिए आपको फिलहाल पैसे नहीं देने होंगे। आप किसी भी ट्रेन की टिकट लेकर यात्रा कर सकते हैं। इतना ही नहीं इस सुविधा के तहत आप शॉपिंग भी कर सकते हैं। दरअसल इन सभी सुविधाओं का लाभ आपको बाय नाऊ पे लेटर (Buy Now Pay Later) के तहत मिलेगा। देश में इसका पसार तेजी से हुआ है। आप इसके इस्तेमाल से अन्य वस्तुओं की खरीदारी के साथ-साथ टिकट बुक भी कर सकेंगे।

क्या है बाय नाउ पे लेटर : ‘बाय नाउ पे लेटर’ एक ऐसा माध्यम है जिससे आप बिना पैसे के भी कुछ भी खरीद सकते हैं। अब तो रेल टिकट बुक करने में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके तहत आपको खरीदारी के लिए कंपनियां कर्ज देती हैं। यदि आपके क्रेडिड कार्ड नहीं है तो ये ‘बाय नाउ पे लेटर’ आपके लिए ही है।

जानते हैं बाय नाउ पे लेटर’ की खास बातें : यदि आपके जेब में पैसें नहीं है फिर भी अपनो इसके जरिये शॉपिंग कर सकते हैं। अब तो ट्रेन की टिकट भी बुक कर सकते हैं। यह ई-कॉमर्स कंपनियों के माध्यम से किसी भी वस्तु को खरीदने के लिए अच्छा विकल्प है। वहीं यह क्रेडिट कार्ड से सस्ता लोन प्रदान करता है। इसके तहत आप अपने पैसे EMI के जरिये भी चुका सकते हैं। यह एक कम अवधि का समय पर काम आने वाला कर्ज है। इसका उपयोग आप विषम परिस्थितियों में कर सकते हैं।