Nora Fatehi : कभी महज 3 हजार में गुजारा करती थी नोरा, आज हैं करोड़ो की मालकिन..

Nora Fatehi: नोरा फतेही आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड में जब बेस्ट डांसर की बात होती है तो नोरा फतेही का नाम शीर्ष पर आता है। नोरा को पहचान बिग बॉस 10 से मिली। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज नोरा का जन्मदिन है। 6 फरवरी 1991 में कनाडा के एक शहर में जन्मी नोरा आज बॉलीवुड की दिलबर गर्ल है। इनके कामयाबी के पीछे भी बड़ा संघर्ष रहा है आइए जानते हैं।

कभी मात्र 3 हजार रुपए में चलती थी घर : आपको जानकर हैरानी होगी कि नोरा जब कनाडा से भारत आई थीं, तब उनके पास सिर्फ 5 हजार रुपए थे, लेकिन आज वह करोड़पति हैं। एक बार नोरा ने बॉलीवुडलाइफ को दिए अपने इंटरव्यू में अपने स्ट्रगल के दिनों का खुलासा किया था। रिपोर्ट के मुताबिक नोरा ने बताया था कि जब वह भारत आईं तो अपने साथ सिर्फ 5000 रुपए लेकर मुंबई पहुंचीं। हालांकि जिस एजेंसी के साथ वह काम कर रही थीं, उन्हें हफ्ते के 3000 रुपए मिलते थे। उन्हें उसी 3000 में अपनी दिनचर्या का प्रबंधन करना था।

आज आलीशान जीवन जीती हैं नोरा : मालूम हो कि नोरा का शुरुआती सफर भले ही दर्दनाक और संघर्षपूर्ण रहा हो, लेकिन आज नोरा करोड़ों की मालकिन हैं। Oprice.com वेबसाइट के मुताबिक, साल 2022 में डांसिंग सेंसेशन नोरा के पास 39 करोड़ की संपत्ति है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोरा एक परफॉर्मेंस के लिए 40 से 50 लाख रुपए चार्ज करती हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर विज्ञापन शेयर करने के लिए वह 5 से 7 लाख रुपए लेती हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोरा ने गुरु रंधावा के गाने ‘नाच मेरी रानी’ के लिए 45 लाख रुपये चार्ज किए थे। अटकलों की मानें तो नोरा भारत में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली डांसर हैं। साथ ही, वह सबसे अधिक आयकर देने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। आपको बता दें कि नोरा इन दिनों 200 करोड़ रुपए ठगने के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर की वजह से चर्चा में हैं। नोरा का नाम सुकेश के साथ जुड़ चुका है। रिपोर्ट्स की मानें तो सुकेश ने नोरा को कई महंगे तोहफे दिए हैं।