M.S Dhoni की बेटी जीवा सिंह की नई तस्वीरें आई सामने, तस्वीरों में झलक रहा पिता-बेटी का प्यार…

M.S Dhoni : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जितने मशहूर क्रिकेटर हैं, उतनी ही मशहूर उनकी छोटी-सी बेटी जीवा धोनी भी हैं. 9 साल की उम्र में ही जीवा धोनी की Instagram पर बड़ी फैन फॉलोइंग है. हालांकि, जीवा धोनी का Instagram अकाउंट उनकी मां साक्षी सिंह धोनी मैनेज करती हैं. जीवा के Instagram अकाउंट पर जैसे ही उनकी कोई नई तस्वीर अपलोड होती है, इसके फैन्स उस पर अपना प्यार दिल खोलकर लुटाते हैं. जीवा के Instagram अकाउंट पर कुछ नई तस्वीरें भी शेयर हुई हैं, जिनमें महेंद्र सिंह धोनी की झलक साफतौर पर देखी भी जा सकती

जीवा सिंह धोनी के सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो और 2 तस्वीरें शेयर की गई हैं. इन तस्वीरों और वीडियो में जीवा धोनी को अपने पैट डॉग को प्यार और दुलार करते हुए भी देखा जा सकता है. जीवा धोनी का पैट डॉग भी उनके सामने दोनों आगे के पैर उठाए खड़ा हुआ नजर भी आ रहा है

जीवा सिंह धोनी की इन तस्वीरों को देखने के बाद इनके फैन्स के जेहन में सबसे पहले महेंद्र सिंह धोनी की ही झलक दिखाई दे रही है. जीवा धोनी अपने पापा माही की तरह ही पैट डॉग्स को ट्रेंड करती हैं और उन पर खूब प्यार भी लुटाती हैं. जीवा धोनी सफेद टॉप और नीले रंग की जींस पहने हुए अपने पैट डॉग्स के साथ खड़ी हुई है जो धोनी की याद फैन्स को दिला रही हैं

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी भी जब Instagram पर एक्टिव रहते थे, तब वह अक्सर अपने पैट डॉग्स के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते थे. माही अपने पैट्स डॉग्स को प्यार करते हुए और उन्हें अक्सर ट्रेनिंग देते हुए अपनी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते थे.