M.S Dhoni की नई फिल्‍म का पहला लुक आया सामने – जल्‍द होगी रिलीज…जानें- मूवी का नाम?

M.S Dhoni : महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट जगत में एक बहुत बड़ी शख्सियत है महेंद्र सिंह धोनी के नाम कप्तान के रूप में हर वो रिकॉर्ड है जो किसी भी टीम के कप्तान का एक सपना होता है आईसीसी की सभी ट्रॉफी महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में जीती हुई है चाय सेफ्टी सेफ्टी वर्ल्ड कप T20 वर्ल्ड कप लिस्ट में नंबर 1 रहने की बात हो. धोनी ने अपनी कप्तानी में हर वह करिश्मा करके दिखाया है जो आज तक किसी भी कप्तान ने नहीं किया

22 गज से अब 70 mm की स्क्रीन तक : क्रिकेट में अपना जलवा बिखेरने के बाद महेंद्र सिंह धोनी सिल्वर स्क्रीन पर 70 एमएम के पर्दे पर भी अपना करिश्मा दिखाने को तैयार है. महेंद्र सिंह धोनी की धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की पहली फिल्‍म भी आने वाली है.

धोनी एंटरटेनमेंट की इस फिल्‍म का पहला मोशन पिक्‍चर का पोस्टर शुक्रवार को जारी कर दिया गया. यह एक तमिल भाषी फ़िल्म होगी. इस फिल्‍म का नाम है लेट्स गेट मैरिड (Let’s Get Married) है. साउथ इंडस्ट्री के अभिनेता हरीष कल्‍याण इस फिल्‍म में मुख्‍य भूमिका निभाएंगे जबकि इस फ़िल्म की एक्‍ट्रेस इवाना होंगी.धोनी की इस फिल्‍म के निर्देशक रमेश धमिलमणि है, यूं तो प्रोडक्शन हाउस भले ही धोनी के नाम पर है लेकिन इसकी पूरी रूप रेखा की कमान धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने संभाल रखी हैं। 2019 में यह प्रोडक्शन हाउस शुरू हुआ था और अब तक 3 शार्ट फिल्मों का निर्माण हो चुका हैं।