Taj Mahal पर स्पेनिश पर्यटक को बंदर ने काटा, बंदरों की सेल्फी ले रहा था कपल…

डेस्क : आगरा का ताजमहल अपनी खुबसूरती के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध हैं जिसकी अनूठी छटा देखने पर्यटक दुनिया के कोने कोने से आते हैं। लेकिन हाल फिलहाल में ताजमहल परिसर में कुछ ऐसी घटनाए घटी हैं जिससे पर्यटकों के मन मे एक भय समा गया हैं। दरअसल, आजकल ताजमहल परिसर में बंदरों ने खूब आतंक मचाया हुआ हैं इन्हें नियंत्रित करने के लिए ASI ने कुछ कर्मचारी भी रखें हुए हैं लेकिन ये बदमाश बंदर बाज़ नही आ रहे हैं।

ताजा जानकारी के अनुसार, पुरातत्व विभाग के कर्मचारियों द्वारा डंडा लेकर ड्यूटी करने के बाद भी सोमवार को एक विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट कर घायल कर दिया। वहां मौजूद फोटोग्राफरों और एएसआई कर्मचारियों ने पर्यटक का प्राथमिक इलाज किया। आपको बता दे की ताजमहल पर बंदरों का आतंक चरम पर है। दशहरा घाट और शमशान घाट की तरफ से सैकड़ों की संख्या में बंदर भोजन की तलाश में ताजमहल पर डेरा जमा लेते हैं। इस दौरान पर्यटकों से सामान छीनने या पर्यटकों के पास आने पर बंदर हमलावर हो जाते हैं

बताते चलें कि कुछ समय से ताजमहल पर बंदर कुछ ज्यादा आक्रामक हो गए हैं। बीते 10 दिनों के अंदर ताजमहल पर बंदर दो विदेशी और एक भारतीय पर्यटक को काट चुके हैं।बंदरों से बचाव के लिए पुरातत्व विभाग में ताजमहल पर जगह जगह बंदरों से सावधान रहने के नोटिस लगा रखे हैं। इसके साथ ही गुरुवार से ताजमहल के अंदर 4 एएसआई कर्मचारियों को डंडा लेकर बंदर भगाने की ड्यूटी लगाई गई है।