डेस्क : भारत में फिर से 47 चीनी एप्स पर प्रतिबंध लग गया है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने पिछले महीने 59 चाइनीज ऐप्स को भारत में बंद कर दिया था और अब 47 चीनी एप्स को प्रतिबंधित कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही इसकी सूची जारी की जाएगी. इसके अलावा करीब 250 चीनी एप्स की एक सूची बनाई जा रही है जिनकी जांच की जानी है.
इन एप्स पर यूजर की गोपनीयता को भंग करने का आरोप है. इससे पहले भी भारत सरकार ने चीन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 59 चाइनीज ऐप्स को भारत से बैन कर दिया था. इसमें टिक टॉक, शेयरइट,यूसी ब्राउजर, हेलो, विगो इत्यादि जैसे लोकप्रिय एप्स शामिल थे. आईटी मंत्रालय ने कहा था कि उसे विभिन्न स्रोतों से कई शिकायतें मिली है जिनमें एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कुछ मोबाइल ऐप के दुरुपयोग के बारे में कई रिपोर्ट शामिल है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह ऐप उपयोगकर्ता के डाटा को चुराकर उन्हें भारत के बाहर स्थित सर्वर को अनधिकृत तरीके से भेजते है।
बताया जा रहा है कि सरकार ने 275 एप्स की जो लिस्ट तैयार की है, उसमें गेमिंग एप पबजी भी शामिल है. चीन की सबसे मूल्यवान इंटरनेट कंपनी टेनसेंट इसकी मालिक है. इसके अलावा स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी का जिली, अलीबाबा का अलीएक्सप्रेस के साथ ही टिकटॉक की मालिकाना कंपनी बाइटडांस के रेसो और यूलाइक जैसे एप इस लिस्ट में शामिल हैं.
पहले चरण में जो 59 चाइनीज ऐप्स बैन किए गए थे उसकी पूरी लिस्ट इस प्रकार है…
- TikTok
- Shareit
- kwai
- Uc Browser
- Baidu map
- Shein
- DU Privacy
- Mobile Legends
- V fly Status Video
- U Video
- QQ Launcher
- QQ Security Center
- QQ International
- Vmate
- Baidu Translate
- Sweet Selfie
- We Meet
- QQ Player
- Photo Wonder
- Wonder Camera
- Clean Master-Cheetah Mobile
- Cam Scanner
- Hago Play With New Friends
- DU Browser
- DU Cleaner
- Cache Cleaner DU App Studio
- Vault-Hide
- DU Recorder
- New Video Status
- Vigo Video-
- QU Video Inc
- Meitu
- Vigo Video
- ES File Explorer
- WeSync
- Ki Video Call- Xiaomi
- parallel Space
- Mail Master
- SelfieCity
- Bigo Live
- QQ Newsfee
- QQ Musis
- Xender
- QQ Mail
- Uc News
- Beauty Plus
- Newsdog
- ROMWE
- APUS Browser
- Virus Cleaner
- CM Browers
- Mi Community
- YouCam Makeup
- Likee
- Helo
- Clash Of Kings
- DU Battery Saver