ये है दुनिया का सबसे महंगा आम- 1KG की कीमत 2.7 लाख, आप भी कर सकते है खेती, जानें – कैसे ?

Most Expensive Mango In World: 1 किलो आम की कीमत ढाई लाख रुपए, सुनकर आप भी चौंक गए होंगे!लेकिन यह कोई मिथक नहीं बल्कि सच्चाई है l जी हां, मियाजाकी नाम का आम अपने रंग और अपने स्वाद के अलावा अपने महंगे दाम की वजह से भी जाना जाता है।यह दुनिया का सबसे महंगा आम है और इसे जापान में उगाया जाता है।इस आम को सूरज का अंडा या फिर एग ऑफ द सन भी कहा जाता है, झारखंड के जामताड़ा के अंबा गांव के रहने वाले अरिंदम चक्रवर्ती और अनिमेष चक्रवर्ती ने मियाजाकी आम को सफलता पूर्वक उगाया है। तो आइए जानते हैं इस आम के बारे में

मियाजाकी आम अपने बेहद खूबसूरत रंग, मीठे स्वाद और औषधीय गुणों लिए जाना जाता है,इससे पहले जबलपुर के एक कपल ने इस आम को उगाया था, और इस कपल ने इस आम की रखवाली में 3 गार्ड्स और जर्मन शेफर्ड भी रखे थे।आम की खासियत यह है कि इसमें रेशे नहीं रहते हैं और यह अपने स्वाद में बहुत ही मीठा रहता है।पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में यह आम 1500 रुपए पीस खरीदा जा रहा है। आम की खेती करने वाले अरिंदम और अनिमेष सगे भाई हैं,आम का असली नाम ताईयो – नो – टोमागो है।

मियाज़की आम की खेती के बाद भारत में इसकी खेती के बारे में सोचा जा सकता है, आने वाले भविष्य में यह किसानों के लिए एक बेहतर रोजगार का साधन साबित हो सकता है। जरूरत है कि इस दिशा में सरकार किसानों को मदद मुहैया करवाने के साथ मियाज़की आम की खेती के खास गुण सिखाए, जिससे खेती के क्षेत्र में युवाओं का भी ध्यान आकर्षित हो, जरूरत पड़ने पर इसकी खेती से जुड़े एक्सपर्ट्स की भी मदद ली जा सकती है।