Ration Card : शादीशुदा लोग राशन कार्ड में जल्दी से करा ले ये जरूरी अपडेट, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

डेस्क : आज के समय में राशन कार्ड एक जरुरी गगजातों में से एक हैं। इसके तहत राशन के अलावा कई सरकारी सुविधाओं का भी लाभ मिलता है। ऐसे में आपके परिवार में कोई नया सदस्य आया है तो जल्द ही राशनकार्ड में नाम जुड़वा लें। इस बात का ध्यान नए शादी वालों को अधिक रखना चाहिए।

वरना आप कई सरकारी सुविधाओं से वंचित रह जाएंगे। मालूम हो कि राशनकार्ड से हर महीने राशन मिलने के साथ ही यह एक अहम डॉक्युमेंट्स भी है। ऐसे में नए शादी वाले घर में आए सदस्य का नाम राशन कार्ड में ऐड करवा लेना आवश्यक है। वहीं कोई घर के कोसी बच्चें का नाम राशन कार्ड के नहीं है तो जुड़वा लेना चाहिए।

राशन कार्ड में ऐसे जोड़ें नाम

  • सब से पहले इस लिंक https://drive.google.com/file/d/1Pbl2GNYQMcNAYN4F1fQ25kTOnCgdF8cA/view के माध्यम से फॉर्म डाउनलोड कर लें।
  • वहीं यह फॉर्म खाद्य विभाग से भी लिया जा सकता है।
  • अब फॉर्म में मांगे गए विवरण भर दें।
  • इस फॉर्म में राशन दुकान और आईडी भरना होगा।
  • इस में पहले से जुड़े सदस्यों का नाम भी भरना होता है।
  • फॉर्म भरे जाने के बाद दस्तखत अंगूठे के निशान लगा दें।
  • अब फॉर्म के साथ सभी जरूरी डॉक्युमेंट्स अटैच्ड कर खाद्य विभाग में जमा करना कर दें।
  • जमा के बाद रिसेप्ट दिया जाएगा उसे संभाल कर रख लें।

खाद्य विभाग आवेदन का करेगा जांच : इन पूरी प्रक्रियाओं के बाद विभाग अपने स्तर से आवेदन की जांच कर लेगा। सारे विवरण सही होने की स्तिथि में नए सदस्य का नाम जोड़ दिया जाएगा। नाम जुड़ते ही इसके अगले महीने से राशन के साथ साथ सभी सुविधाएं मिने लगेगा।

इन कागजातों का होना जरूरी

  • इसमें आवेदक/मुखिया का हाफ फोटो लगेगा।
  • निवास प्रमाण पत्र
  • वहीं नव विवाहिता का नाम उनके पिता के राशन कार्ड से हटा दिए जाने का प्रमाणपत्र देना होगा।
  • शादी के रजिस्ट्रेशन का सर्टिफिकेट भी आवश्यक है।