गर्व! Maithili Thakur बनीं पर्यटन विभाग की ब्रांड एंबेसडर, पहले रह चुकी हैं इन विभागों की एंबेसडर, देखे – तस्वीरें….

Maithili Thakur : मिथिला की प्रसिद्ध लोकगायिका मैथिली ठाकुर आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। मैथिली (Maithili Thakur) को देश-विदेश से लाइव प्रोग्राम के लिए बुलाया जाता है। लोग उनकी गायकी को खूब पसंद करते हैं। वहीं मैथिली ठाकुर (Maithili Thakur) को पर्यटन विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। यह जानकारी बिहार दिवस के मौके पर दी गई। इससे पहले मैथिली वर्ष 2022 में बिहार खादी और हस्तशिल्प की ब्रांड एंबेसडर बनी।

राज्य पर्यटन विभाग के निदेशक मैथिली ठाकुर और यशपति मिश्रा के बीच बैठक हुई। इसमें मैथिली को पर्यटन विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाने का प्रस्ताव रखा गया था, जिसे मैथिली ठाकुर ने स्वीकार कर लिया है। विभाग के मुताबिक पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विभाग बिहार के पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने की योजना बना रहा है।

विभाग के इस फैसले के बाद अब बिहारी व्यंजनों को भी बढ़ावा देने का काम किया जाएगा। मैथिली ठाकुर मधुबनी जिले के उरेन गांव की रहने वाली हैं। बिहार दिवस के दूसरे दिन गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में मैथिली ठाकुर ने लाइव परफॉर्मेंस दी। इस दौरान काफी संख्या में लोग जमा हो गए थे। मैथिली ने मिथिला के लोकगीतों को जीवित रखने का बीड़ा उठाया है। लोग उन्हें खूब प्यार दे रहे हैं।