डेस्क : भारत के पूर्व क्रिकेटर एवं कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट की दुनिया को छोड़ दिया है। जब उन्होंने क्रिकेट की दुनिया छोड़ी थी तो उससे पहले यह बात मीडिया से की थी की वह क्रिकेट से किसी भी तरह से नहीं जुड़ेंगे। आपको बता दें कि अब वह अपनी जिंदगी की दिशा को क्रिकेट से अलग कर चुके हैं। उन्होंने रांची में एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन कंपनी खोली है, जिसका नाम “धोनी एंटरटेनमेंट्स” साथ ही वह अपने रांची में स्थित फ़ार्म हाउस में जैविक खेती का भी निर्धारण कर चुके हैं। अब उन्होंने सब्जियां उगाने का कार्य चालू किया है ऐसा माना जा रहा है कि इन सब्जियों को वह दुबई में बेचेंगे।
अगर बात करें धोनी के इस नए सफर की शुरुआत कैसे हुई तो आपको बता दें कि हाल ही में विश्व महामारी के दौरान यानी कि लॉकडाउन के वक्त धोनी ने 8 लाख का महिंद्रा का ट्रैक्टर खरीदा था। जिससे उन्होंने अपनी 43 एकड़ जमीन पर जैविक खेती की और टमाटर, आलू, स्ट्रॉबेरी एवं पपीते जैसी अन्य फल और सब्जियां उगाई। इसके बाद झारखंड एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट ने धोनी की इन सब्जियों को दुबई में बेचने का प्रस्ताव रखा, साथ ही बताया जा रहा है कि वहां पर धोनी की सब्जियां उनके नाम से ही बिकेगी।
इस पर झारखण्ड के सरकार का पूरा सहयोग है और सरकार का मानना है कि धोनी की वजह से किसानों की राह आसान बन जाएगी और एग्रीकल्चरल खेती को बढ़ावा भी मिलेगा इसके बाद किसानों की सब्जियों को वह गल्फ के देशों में भेजेंगे। जिससे किसानों की जेब में आय की तरक्की होगी और जैविक खेती को लेकर भारत सशक्त होगा। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अपनी रिटायरमेंट अनाउंस कर दी थी लेकिन उस वक्त उन्होंने कहा था कि वह आईपीएल से रिटायर नहीं हो रहे हैं और वह हाल ही में बीते आईपीएल में खेलते हुए नजर आए थे। जिसमें उन्हें कुछ खास सफलता हाथ नहीं लगी थी।