जब ऐश्वर्या के प्यार में पागल Salman Khan ने दिया इस अभिनेत्री को धोखा, छोड़ दिया था साथ..

Salman Khan : बॉलीवुड के डैशिंग एक्टर सलमान खान आए दिन अपनी कई बातों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। सलमान खान से ज्यादातर उनकी लव लाइफ के बारे में सवाल पूछे जाते हैं। सलमान ने अभी तक शादी नहीं की है लेकिन उनका अफेयर कई लड़कियों के साथ रहा है। इनके अफेयर्स के किस्से भी काफी मशहूर है। सलमान और ऐश्वर्या राय के बारे में लोग काफी कुछ कहते हैं लेकिन कई ऐसी बातें हैं जो लोगों को नहीं पता है। आज हम आपको बताएंगे कि ऐश्वर्या की वजह से सलमान ने किस एक्ट्रेस को छोड़ा था, जो आज तक सलमान पर कई गंभीर आरोप लगाती हैं।

ऐश्वर्या राय से पहले सलमान की लाइफ में सोमी अली आईं। सोमी सलमान की फैन थीं जो मैंने प्यार किया में उन्हें देखने के बाद मियामी से भारत आ गई थीं। सलमान से मिलने के लिए उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के लिए ऑडिशन देना शुरू किया और फिल्मों में काम करना शुरू किया। समय के साथ उनकी मुलाकात सलमान से हुई और फिर दोनों डेट करने लगे। दोनों ने लगभग चार साल तक डेट किया और फिर सलमान ने हम दिल दे चुके सनम के सेट पर ऐश्वर्या राय से मुलाकात की और सब कुछ बदल गया। कहा जाता है कि सलमान ऐश्वर्या पर इस कदर मोहित हो गए कि वह सब कुछ भूल गए। सोमी ने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि सलमान ने ऐश्वर्या के लिए उन्हें धोखा दिया और उन्हें छोड़ दिया।

सलमान के विश्वासघात से सोमी टूट गई और वह अपना फिल्मी करियर छोड़कर मियामी वापस चली गईं। दूसरी तरफ सलमान, ऐश्वर्या के साथ रिलेशनशिप में आए, लेकिन कुछ ही सालों में दोनों का रिश्ता टूट गया और दोनों अलग हो गए। सोमी आज तक सलमान से नाराज हैं और वह समय-समय पर सलमान के खिलाफ कई खुलासे करती रहती हैं। उन्होंने बीते दिनों यह भी कहा था कि सलमान रिश्ते में उनके साथ मारपीट करते थे।