साउथ की इस बोल्ड एक्ट्रेस के साथ उड़े थे धोनी के इश्क के चर्चे, IPL के दौरान हुई थी मुलाकात

M.S Dhoni: भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अपनी छाप छोड़ने वाले महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। काफी बिंदास दिखने वाले धोनी काफी खुली जिंदगी जीते हैं। धोनी का नाम कई लड़कियों के साथ जुड़ा है। हालांकि किसी भी लड़की के साथ ज्यादा दिन नहीं रह सके। इन्हीं में से एक नाम साउथ की मशहूर एक्ट्रेस का भी है, जो बेहद खूबसूरत हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में।

इन्हीं में से एक नाम है साउथ इंडियन एक्ट्रेस राजलक्ष्मी का। उनके और महेंद्र सिंह धोनी के बीच काफी प्यार था। लेकिन दोनों की शादी नहीं हो पाई क्योंकि किस्मत को शायद ये सब मंजूर नहीं था। राय लक्ष्मी और महेंद्र सिंह धोनी की प्रेम कहानी भी काफी मशहूर रही है।

दोनों की मुलाकात 2008 आईपीएल के दौरान हुई थी। इसी बीच दोनों के लिंकअप की खबरें सामने आईं। बाद में उनका ब्रेकअप हो गया था। राय लक्ष्मी दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग में एक जाना माना नाम है। हालांकि हिंदी दर्शकों के बीच लोग उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पूर्व प्रेमिका के नाम से जानते हैं।

आज तक कोई नहीं जानता कि धोनी और राय लक्ष्मी के अलग होने की वजह क्या थी। कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने कहा था कि धोनी का रिश्ता उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी। राय लक्ष्मी ने यह भी कहा है कि अब उस बात को कई साल बीत चुके हैं और अब लोगों को इस बारे में चर्चा करना बंद कर देना चाहिए।