Khesari Lal Yadav : भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। खेसारी लाल भोजपुरी सिनेमा में अपनी दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। इनकी कोई फिल्म फ्लॉप नहीं जाता एल्बम खेसारी लाल एल्बम में गा देते हैं। एल्बम बनने से पहले ही हिट हो। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का विवादों से गुजर रहा है।
बीते दिनों इन्होंने ट्वीट कर कहा कि मेरी स्तिथि भाई सुशांत सिंह की तरह हो गई है। इसके अलावा भी यह लाइव आकर अपनी दुख प्रशंसकों के साथ साझा करते रहते हैं। देश ही नहीं विदेशों में भी खेसारी लाल यादव के करोड़ों लाखों फैंस हैं। इस कामयाबी की बुलंदी से पहले खेसारी लाल यादव की कहानी ही अलग है। आज हम आपको इनके संघर्ष के दिनों की कई कहानियां बताएंगे जिससे गुजर कर आज खेसारी लाल यादव इस मौकाम तक पहुंचे हैं।
फर्श से अर्श तक का सफर : खेसारी लाल यादव ने फर्श से अर्श तक का सफर किया है। इंदौर में जीने के लिए क्या कुछ नहीं किया। आर्केस्ट्रा में जाया करते थे खेसारी लाल यादव। भोजपुरी फिल्म अभिनेता खेसारी लाल यादव लौंडा डांस भी किया करते थे। यह तो फिल्म से जुड़ा हुआ स्ट्रगल हो गया। लेकिन निजी जीवन में भी इनका संघर्ष काफी बढ़ा रहा है। यह दोनों मिलकर ओखला में लिट्टी चोखा बेचा करते थे। शादी के दिनों में ही हो गई थी। पत्नी चंदा ने गरीबी के दिनों में इनका काफी साथ दिया और संग संग लिट्टी चोखा तक बेचने जाया करती थी।
खेसारी ने छोड़ी BSF की नौकरी : खेसारी लाल यादव से जुड़ा एक ऐसा बात भी है जिसे हर कोई नहीं जानता। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खेसारी लाल यादव की नौकरी बीएसएफ में लग गई थी। उन्हें सरकारी नौकरी करने का मौका मिला। लेकिन वह अपने करियर के लिए नौकरी छोड़ दिए। इसके बात खेसारी लाल यादव भोजपुरी एल्बम निकाली धीरे-धीरे एक के बाद एक एल्बम निकालते गए और उन्हें सफलता मिलती गई।
तिहाड़ जेल गए खेसारी : जब खेसारी का करियर सेट हो रहा था तो उन्हें जेल जाना पड़ा। दरअसल, जब टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी तो खेसारी लाल यादव ने उन पर एक गाना बनाया था। जिसके चलते सानिया ने उन पर मानहानि का केस किया था। सानिया की शिकायत के कारण खेसारी को तीन दिनों तक दिल्ली की तिहाड़ जेल में रहना पड़ा।