जानें कौन है शेर सिंह राणा..जिसने फूलन देवी को ख़तम कर अफगानिस्तान से लाया पृथ्वीराज चौहान की अस्थियां..

डेस्क : अभिनेता विद्युत जामवाल अपने एक्टिंग और एक्शन को लेकर जाने जाते हैं। इन्हें लोग काफी पसंद करते हैं। विद्युत जामवाल को मार्शल आर्ट मैं पारंगत हासिल है। शायद यही कारण है कि इनके एक्शन के लोग दीवाने हैं। सबके चहेते विद्युत जामवाल अपने नए फिल्म के साथ लोगों के बीच आ रहे हैं। इस फिल्म का नाम शेर सिंह राणा है। ये फिल्म शेर सिंह राणा की बायोपिक है। शेर सिंह राणा से आप लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे होंगे तो आइए शेर सिंह राणा कौन है यह जानते हैं।

शेर सिंह राणा ने फूलन देवी को मारी गोली : शेर सिंह राणा एक कट्टर राजपूत परिवार से ताल्लुक रखते हैं इन्हें लोग 2 मुख्य कारणों से जानते हैं शेर सिंह राणा पहली बार तब सुर्खियों में आए जब वी फूलन देवी की हत्या कर सरेंडर कर गए बता दे कि शेर सिंह राणा ने फूलन देवी की हत्या बदले की भावना से किया था। वहीं दूसरी बार शेर सिंह राणा अफगानिस्तान से पृथ्वीराज चौहान के 800 साल पुराने अवशेषों को भारत लाकर चर्चा में बने थे। अब शेर सिंह राणा के ऊपर फिल्म बनाई जा रही है।

बदला लेने के लिए शेर सिंह राणा ने फूलन देवी को गोली मार दी। दरअसल, फूलन देवी ने 14 फरवरी 1981 को बेहमई गांव में ठाकुर परिवार के 22 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिससे शेर सिंह राणा ने 20 साल बाद यानी 25 जुलाई 2001 को अपने दोस्तों के साथ बदला लिया था। इसके बाद शेर सिंह राणा को उम्र कैद की सजा दी गई।

पृथ्वी राज चौहान के 800 साल पुराने अवशेषों को लाया : कैद होने के बाद, शेर सिंह को पता चलता है कि पृथ्वी राज चौहान के अवशेष अभी भी अफगानिस्तान में हैं, फिर वह जेल से भाग जाता है और पृथ्वी राज चौहान के 800 साल पुराने अवशेषों को अफगानिस्तान से भारत वापस लाता है। विद्युत जामवाल इस बायोपिक में अफगानिस्तान से पृथ्वी राज चौहान के 800 साल पुराने अवशेषों को भारत वापस लाने की कहानी को दिखायेंगे।