जानिए कौन हैं Nupur Sharma जिनके एक बयान ने मचा दिया बवाल- खाड़ी के देशों बैन किया भारत का हर सामान

डेस्क : आजकल भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित की हुई नेत्री नूपुर शर्मा बेहद चर्चा में है। उनके एक बयान ने दुनिया भर में तहलका मचा दिया है। नूपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर को लेकर एक विवादित टिप्पणी किया था जिसके बाद से दुनिया भर में खलबली मची हुई है। हालांकि उन्होंने बाद में बिना सर अपने बयान वापस लेकर सफाई भी पेश की।

नूपुर शर्मा पेशे से एक वकील है और भाजपा की जानी-मानी नेता रह चुकी हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से उन्होंने कानून की पढ़ाई की। फिर साल 2011 में लंदन स्कूल ऑफ़ इइकोनॉमिक्स एलएलएम किया। नूपुर शर्मा कॉलेज के दिनों से ही राजनीति में शामिल थी। साल 2009-2010 तक वह भारत की तरफ़ से एंबेसडर फॉर टीच रहीं।

आपको बता दें कि साल 2008 में शर्मा का राजनिति सफ़र शुरु हुआ था। दिल्ली विश्व विद्यालय की यूनियन की अध्यक्ष चुनी गई। भाजपा युवा मोर्चा के साथ उन्होंने काम करना शुरू किया। साल 2015 में नूपुर शर्मा ने दिल्ली से आम आदमी पार्टी के कन्वेनर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा।

उनके विवादित बयान के कारण कानपुर हिंसा हुई। इस हिंसा में 40 से ज्यादा लोग घायल हुए। पुलिस ने 1500 से अधिक लोगों पर मुकदमा दर्ज किया। खड़ी देशों ने भी उनके द्वारा दिए गए बयान की निंदा की। कतर और बहरीन ने अन्य राज्यों को समन किया आलोक शर्मा के इस बयान पर निराशा जताई।