किसी Bollywood अभिनेत्री से कम नहीं हैं ये IAS अफसर, असफलताओं से सबक लेकर ऐसे क्लियर किया UPSC….

IAS Priyanka Goel :आज इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसी खूबसूरत हसीना की तस्वीर दिखाने जा रहे हैं। जिसे देख आपको लगेगा कि वह बॉलीवुड की अभिनेत्री है। हालांकि वह बॉलीवुड एक्ट्रेस या मॉडल नहीं बल्कि एक आईएएस अधिकारी (IAS officer) हैं। खूबसूरत आईएएस अधिकारियों में टीना डाबी का भी नाम आता है। मगर आज जिसके बारे में हम बात कर रहे हैं वह अपनी खूबसूरती से टीना डाबी (Tina Dabi) को भी कड़ी टक्कर देती हैं।

इस आईएएस अधिकारी का नाम प्रियंका गोयल (Priyanka Goel) है। आज प्रियंका लाखों भारतीय महिलाओं के लिए एक मिसाल बन गई हैं। कई लोगों कि यह सोच होती है कि जो महिलाएं खूबसूरत और ग्लैमरस दिखती हैं वे इंटेलिजेंट नहीं होते। मगर प्रियंका ने ऐसी धारणा रखने वाले सभी लोगों को गलत साबित किया है। प्रियंका ने साल 2022 में यूपीएससी की परीक्षा पास की है।

ऑल इंडिया रैंक है 369

प्रियंका को अपने आखरी अटेंप्ट में सफलता हासिल हुई। उनका ऑल इंडिया रैंक 369 है। प्रियंका गोयल की बात करें तो वह दिल्ली की रहने वाली है। दिल्ली की रहने वाली प्रियंका गोयल ने महाराजा अग्रसेन मॉडल स्कूल से पढ़ाई की है। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। उसके बाद प्रियंका सिविल सर्विस के एग्जाम की तैयारी में जुट गईं। करीब 6 साल की कड़ी मेहनत के बाद प्रियंका को सफलता मिली।

कड़ी मेहनत से पाई सफलता

आज प्रियंका देश के युवाओं के लिए एक मिसाल बन गई है। प्रियंका की कहानी काफी इंस्पायरिंग है। कोरोना काल में प्रियंका की मां बीमार पड़ गई। अपनी बीमार मां की देखभाल करते हुए उन्होंने परीक्षा की तैयारी की। लेकिन उनको सफलता नहीं मिल रही थी। इतनी बार असफल होने के कारण उन पर परिवार वालों की तरफ से शादी के लिए दवाब भी दिया जा रहा था। मगर उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी। कड़ी मेहनत के बाद आखरी अटेम्प्ट में सफलता हासिल हुई।

सोशल मीडिया पर रहती है काफी एक्टिव

प्रियंका गोयल (Priyanka Goel) सोशल मीडिया (Social Media) पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। प्रियंका अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती है। इंस्टाग्राम पर प्रियंका के काफी फॉलोअर्स हैं। प्रियंका की तस्वीरों पर उनके फैंस अक्सर प्यार लुटाते दिखते हैं।