ये है भारत के 5 सबसे अमीर न्यूज़ एंकर, जिनकी सैलरी है 12 करोड़, देखिए – List…

India’s Richest News Anchor : मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। मीडिया का काम लोगों को दुनिया में चल रहे गतिविधियों से अवगत कराना है। मीडिया में काफी ताकत होती है। मीडिया के क्षेत्र में कई ऐसे पत्रकार हुए जिन्होंने अपने तीखे सवाल से बड़े-बड़ों के छक्के छुड़ा दिए। भारत में भी कई ऐसे पत्रकार और न्यूज़ एंकर है जिन्होंने अपनी काबिलियत से अटूट सफलता हासिल की।

आज उनकी लोकप्रियता किसी फिल्म स्टार से काम नहीं है। इन पत्रकारों ने शोहरत के साथ दौलत भी कमाई। आज इस आर्टिकल में हम आपको भारत के पांच सबसे अमीर न्यूज एंकर (News Anchor) का नाम बताने जा रहे हैं। जिनके संपत्ति के बारे में जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। इनकी सैलरी (Salary) काफी ज्यादा है।

अंजना ओम कश्यप (Anjana Om Kashyap)

अंजना ओम कश्यप भारत की सबसे मशहूर न्यूज़ एंकर की लिस्ट में शामिल है। अंजना की बेबाकी और तीखे सवाल लोगों को खूब भाते हैं। अंजना देश के सबसे बड़े न्यूज़ चैनल “आज तक” की एक्जीक्यूटिव एडिटर हैं। वह आज तक के शो “हल्ला बोल” और “स्पेशल रिपोर्ट ऑन आज तक” के लिए जानी जाती हैं। बता दें कि अंजना ने साल 2002 में जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया था।

साल 2003 में अंजना के जर्नलिज्म करियर की शुरुआत हुई। उन्होंने दूरदर्शन से अपना सफर शुरू किया। आज अंजना देश की सबसे जानी-मानी और अमीर पत्रकारों की लिस्ट में शामिल हैं। खबरों के अनुसार वर्तमान में अंजना की नेटवर्थ 7 मिलियन डॉलर है। उनकी मंथली सैलरी लगभग 30 लाख है। जबकि उनकी सालाना इनकम 4 करोड़ से अधिक है।

सुधीर चौधरी (Sudhir Chaudhary)

सुधीर चौधरी पत्रकारिता जगत के स्टार माने जाते हैं। वर्तमान में सुधीर चौधरी (Sudhir Chaudhary) जी न्यूज़ के एडिटर इन चीफ हैं। वे न केवल पत्रकारिता जगत के जाने-माने चेहरे हैं। बल्कि दुनिया के सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाले रिपोर्टर की लिस्ट में भी शामिल हैं।

सुधीर चौधरी अपने प्राइम टाइम शो डीएनए (DNA) के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान समय में उनकी कुल संपत्ति 4 मिलियन डॉलर है। भारतीय रुपए में यह राशि 31 करोड़ है। उनकी सालाना सैलरी 3 करोड़ से अधिक है। जबकि उनकी मंथली सैलरी 30 लाख रुपए से अधिक बताई गई है।

चित्रा त्रिपाठी (Chitra Tripathi)

चित्रा त्रिपाठी (Chitra Tripathi)भारत की मशहूर पत्रकार और न्यूज़ प्रेजेंटर हैं। चित्रा का जन्म 11 में 1986 में गोरखपुर में हुआ था। वर्तमान में चित्रा “आज तक” से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह इंडिया न्यूज, न्यूज़ 24, एबीपी न्यूज़ जैसे बड़े चैनलों के साथ काम कर चुकी हैं। आपको बता दें कि चित्रा त्रिपाठी भारत के अमीर पत्रकारों की लिस्ट में शामिल हैं। चित्रा की नेटवर्क 4 मिलियन डॉलर बताई गई है। उनकी मंथली इनकम 10 लाख रुपए है।

अर्णव गोस्वामी (Arnab Goswami)

अर्णव गोस्वामी पत्रकारिता जगत के सबसे मशहूर चेहरों में गिने जाते हैं। अर्णव गोस्वामी एक ऐसे पत्रकार हैं जिन्होंने भारतीय मीडिया को वैश्विक स्तर पर पहुंचाया। उनके यूनीक स्टाइल का ही नतीजा है कि वह न्यूज़ जगत के सबसे जाने-माने चेहरे हैं। उनके यूनीक स्टाइल और बेबाक अंदाज ने उन्हें भारत का सबसे सफल पत्रकार बनाया है।

अर्णव एक न्यूज़ एंकर, एडिटर इन चीफ,मैनेजिंग डायरेक्टर और न्यूज़ चैनल रिपब्लिक टीवी के को-फाउंडर हैं। अर्नब भारतीय पत्रकारिता जगत के सबसे अमीर पत्रकारों के लिस्ट में भी शामिल हैं। उनकी नेटवर्थ 34 मिलियन डॉलर है। बता दें कि उनकी मंथली सैलरी एक करोड़ से अधिक है। जबकि उनकी सलाह इनकम 12 करोड़ से अधिक बताई गईं है।

रजत शर्मा (Rajat Sharma)

रजत शर्मा भारतीय पत्रकारिता जगत के सफल और प्रतिष्ठित पत्रकारों में से एक हैं। रजत शर्मा अपने टॉक शो “आप की अदालत” के लिए जाने जाते हैं। वह भारतीय पत्रकारिता जगत के सबसे सफल पत्रकारों में से एक हैं।

अमीर पत्रकारों की लिस्ट में भी रजत शर्मा का नाम शामिल है। बता दें कि उनकी कुल संपत्ति 15 मिलियन डॉलर है। रजत शर्मा की मंथली सैलरी 30 लाख रुपए से अधिक बताई गई है। जबकि उनकी सालाना इनकम 3.60 करोड़ से अधिक है।