डेस्क : मौजूदा समय में महंगाई चरम सीमा पर है। हर चीज की कीमत आसमान छू रही है। इस एपिसोड में एक भैंस की कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे। भैंस का नाम है अनमोल। इसे राजस्थान के अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में बिक्री के लिए लाया गया है। यह भैंसा अपनी कीमत के कारण आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। हरियाणा के सिरसा के रहने वाले इस भैंसे के मालिक हरविंदर सिंह ने इसकी कीमत 11 करोड़ रुपये लगाई है।
हरविंदर का दावा है कि 8 साल की अनमोल ब्रीडिंग के जरिए अब तक 150 बच्चों को जन्म दे चुकी है। मुर्रा नस्ल के अनमोल की ऊंचाई 5.8 फीट और वजन करीब 1570 किलोग्राम है। पिछले साल इसका वजन 1400 किलो था। उसका दावा है कि वह एक महीने में 8 लाख रुपये का अनमोल का वीर्य बेचता है। इसके वीर्य से उत्पन्न भैंस का वजन 40 से 50 किलोग्राम होता है।
मेंटेनेंस पर हर महीने 2.5 से 3 लाख खर्च
अनमोल की डाइट और अन्य खर्च मिलाकर हर महीने 2.50 से 3 लाख रुपये खर्च होते हैं। इसे प्रतिदिन एक किलो घी, पांच लीटर दूध, एक किलो काजू-बादाम, चना और सोयाबीन खिलाया जाता है। अनमोल के साथ हमेशा दो लोग रहते हैं, जिन्हें अलग-अलग सैलरी दी जाती है। भैंसे के मालिक ने दावा किया कि साल 2022 में जब अनमोल को लाया गया था तो कीमत 2.30 करोड़ रुपये आंकी गई थी। इस बार ‘अनमोल’ की कीमत 11 करोड़ रुपये तय की गई है।