Kiara Advani and Sidharth Malhotra wedding : बॉलीवुड का एक जाना माना कपल बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा इसी महीने शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इसके लिए तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।
शादी की रस्में 6 फरवरी से शुरू हो रही हैं : सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी का फंक्शन 6 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। जो 8 फरवरी तक चल सकता है। मीडिया जगत में इनकी शादी की कई खबरें चल रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों एक आलीशान महल में शादी करने जा रहे हैं।
जैसलमेर के आलीशान महल में सिद्धार्थ और कियारा की शादी होगी : बताया जा रहा है कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी जैसलमेर के आलीशान सूर्यगढ़ पैलेस में होने वाली है। बताया जा रहा है कि इसके लिए सूर्यगढ़ पैलेस में 84 कमरे बुक करा लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि इस आलीशान महल में शादी के लिए जो कमरा बुक किया गया है, उसका एक रात का किराया 1 लाख 30 हजार रुपये है।
किसी परिकथा से कम नहीं है सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की लव स्टोरी, ऐसे पहली बार मिले थे कपल केएल राहुल और अथिया शेट्टी के बाद दूसरी सबसे बड़ी शादी टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी इसी साल जनवरी में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी खूब चर्चा में रही थी। इस चर्चित शादी के बाद अब दूसरी सबसे बड़ी शादी सिद्धार्थ और कियारा के बीच होगी.
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं : बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनेत्री कियारा आडवाणी के साथ रिश्ते में थे। दोनों के रिश्ते की खबरें भी खूब चर्चा में रहीं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने फिल्म शेरशाह में साथ काम किया था। उस फिल्म के बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई फिर ये रिश्ते में आ गए।