Kapil Dev: कभी ₹2100 में क्रिकेट खेलते थे, आज जीते हैं लग्जरी लाइफस्टाइल, देखिए- परिवार के साथ खूबसूरत तस्वीर..

Kapil Dev: भारत के लिए पहली बार वर्ल्ड कप जीतने वाले कपिल देव को भला कौन नहीं जानता हैं। इनका पूरा नाम कपिल राम लाल निखंज है। कपिल देव क्रिकेट के दुनिया की लेजेंड कहे जाते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके हैं। इनके नाम वर्ल्ड कप के अलावा कई और बड़ी उपलब्धियां शामिल है।

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कपिल देव के नाम 5000 रन बनाने और 400 विकेट लेना का रिकॉर्ड है। कपिल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी सुर्खियों में रहते हैं। इनके लाइफ स्टाइल के भी करोड़ों लोग दीवाने हैं। तो आइए आज हम कपिल देव के शुरुआती संघर्ष और आज के लाइफ स्टाइल के बारे में जानते हैं।

Kapil Dev की नेटवर्थ : कपिल देव को अपने समय में विश्व कप में एक मैच खेलने के लिए केवल 2100 रुपये मिलते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपिल देव की नेटवर्थ 30 मिलियन डॉलर यानी भारतीय रुपये में 220 करोड़ रुपये है। कपिल देव की मासिक आय एक करोड़ और वार्षिक आय लगभग 12 करोड़ रुपये है।

कपिल देव की कमाई का जरिया : उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भारतीय टीम में कोच के रूप में भी काम किया। वह 2012 तक आईसीएल से भी जुड़े रहे। वर्तमान में कपिल देव बीसीसीआई की हिंदी कमेंट्री टीम के सदस्य हैं। इतना ही नहीं कपिल देव साल 2008 में टेरिटोरियल आर्मी में शामिल हुए और लेफ्टिनेंट कर्नल बन गए। वर्तमान में कपिल देव के पास जिकॉम इलेक्ट्रॉनिक्स का 5% हिस्सा है और कंपनी ‘देव मॉस्को प्राइवेट लिमिटेड’ में भी शेयर हैं। पूर्व क्रिकेटर कपिल देव की चंडीगढ़ और पटना में होटल चेन है।

कार कलेक्शन और घर : कपिल देव का कार कलेक्शन शानदार है। उनके पास पोर्च पनेरा, जीप कंपास, मर्सिडीज-बेंज जीएलसी, निसान लीफ जैसी कारें हैं। इसके अलावा उनका चंडीगढ़ में एक आलीशान घर है। कपिल का नाम देश के बच्चे-बच्चे जानते हैं। उन्होंने देश के लिए जो किया है वह हर किसी के बस की बात नहीं है।