Kajal Raghwani : महज 11 साल की उम्र में फिल्मी पर्दे पर हुई थी Kajal की एंट्री, सालों बाद मिली पहचान..

Kajal Raghwani: भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस काजल राघवानी आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। काजल (Kajal Raghwani) और खेसारी लाल यादव की केमिस्ट्री बड़े पर्दे पर खूब जंचती है। लोग इनकी जोड़ी को खूब पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि काजल को लंबे समय से फिल्मी दुनिया में पहचान मिली है। उन्होंने 11 साल की उम्र से अभिनय करना शुरू कर दिया था। आइए काजल राघवानी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

काजल राघवानी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2011 में गुजराती फिल्म ‘सुगना’ से की थी। इसके बाद साल 2013 में उन्होंने फिल्म ‘रिहाई’ से भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा। आपको बता दें कि काजल राघवानी ने 11 साल की उम्र से ही एक्ट्रेस बनने का मन बना लिया था। उन्होंने एक मराठी फिल्म में छोटा सा रोल प्ले किया था। काजल राघवानी ने बड़े पर्दे पर उस उम्र में जादू चलाना शुरू किया, जब बच्चे एक-दूसरे के साथ खेलने के लिए कूद पड़ते हैं।

हालांकि लोगों को लगता है कि काजल राघवानी ने फिल्मी दुनिया में खेसारी लाल यादव के साथ एंट्री की थी, लेकिन यह गलत है। काजल राघवानी रियलिटी शो डांस प्लस का भी हिस्सा रह चुकी हैं। उनके सुपरहिट गानों पर कातिलाना डांस मूव्स फैंस को थिरकने पर मजबूर कर देते हैं। भोजपुरी फिल्मों में कामी एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो एक्टिंग और डांस दोनों साथ में अच्छा करती हैं, इन्हीं में से एक नाम है काजल राघवानी। काजल हर उम्र के लोगों को पसंद है। काजल एक वर्सेटाइल एक्ट्रेस के रूप में जानी जाती हैं। के रूप में जाने जाते हैं।