डेस्क : हाल के दिनों में सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में उनके पिता के द्वारा रिया चक्रवर्ती पर दर्ज केस के जांच में मुम्बई गए आईपीएस ऑफिसर विनय कुमार मुंबई में कोरेण्टायन किये जाने के वजह से भारत भर में सुर्खियों में छा गए थे। अब वे बिहार लौट गए हैं। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के अनुशंसा पर अब यह केस केंद्र सरकार ने CBI के हैंडओवर कर दिया है।
जिसके बाद से रविवार से कुछ प्लेटफार्म पर लगातार भ्रामक खबरें प्रकाशित की जा रही थी कि आईपीएस विनय कुमार को CBI टीम में शामिल किया गया है। जो पूर्णतः गलत खबर है। इस बात की पुस्टि स्वयं विनय कुमार अपने ट्विटर हैंडल से किया है। उन्होंने लिखा कि कुछ खबरें कल से प्रसारित हो रहीं हैं। वो पूर्णतः गलत, भ्रामक और अफवाह हैं। कृपया उन पर ध्यान ना दें।
बात अब यह उठती है क्या सस्ती लोकप्रियता के लिए ऐसा क्यों किया जा रहा है। उधर मुम्बई में शिवसेना नेता संजय राउत लगातार बिहार पुलिस पर हमलावर बने हुए हैं। तो ऐसे समय में बिना कोई तथ्य और बिना कोई आधार के ऐसे भ्रामक ख़बरों का प्रकाशन किसके इशारे पर किया जा रहा है।
वहीं आईपीएस विनय कुमार के ट्वीट के रिप्लाई में एक अन्य ट्विटर यूजर ने शिवशेना पर जमकर निशाना साधा है । लिखा है कि शिवसेना जो कर रही वो पैर पर कुल्हाड़ी मारना नहीं बल्कि पूरा शरीर आरा मशीन में घुसेड़ने जैसा है।CBIजांच से भागना,बिहार पुलिस की मदद ना करना,फिर सुशांत सिंह राजपूत के पिता की दूसरी शादी का झूठ फैलाना और अब अंकिता-सुशांत के ब्रेकअप की जांच का कुतर्क।कोई भी कहेगा कुछ गड़बड़ तो है बॉस