Indian Railways : इंटरसिटी से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी-रेलवे करने जा रही है बड़ी बदलाव-जानिए

रेल यात्रियों के लिए रेलवे बड़ी खबर लेकर आया है। वैसे तो अपने यात्रियों की सहूलियत का ध्यान रखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railway) हमेशा ही नई-नई सुविधाएं पेश करते रहती है। हर दिन भारत में करीब लाखों लोग रेल यात्रा करते हैं, तभी रेलवे भारत की रीढ़ मानी जाती है। बीते कुछ दिनों से रेलवे लगातार बदलाव कर रहा है। वहीं वन्दे भारत जैसे ट्रेनों पर भी रेलवे लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में अब रेलवे ने फिर नए बदलावों की तरफ इशारा किया है।

ये ट्रेन किये जाएंगे रिप्लेस यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे कुछ बड़े बदलाव करने वाली है। एक बार फ‍िर रेलवे ने यात्र‍ियों की दरअसल, रेलवे अब शताब्दी, जन शताब्दी और इंटरस‍िटी ट्रेनों में बदलाव करने की तैयारी में है। रेलवे इन तीनों ट्रेनों को वंदे एक्‍सप्रेस से रिप्लेस करने की प्लानिंग पर काम कर रही है।

27 रूट का क‍िया गया चयन आपको बता दें रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ये भी ऐलान किया क‍ि “रेलवे आने वाले समय में शताब्दी, जन शताब्दी और इंटरस‍िटी ट्रेन से वंदे भारत ट्रेनों (Vande Bharat Train) को र‍िप्‍लेस करने की तैयारी चल रही है।अभी इसके ल‍िए 27 रूट का चयन क‍िया गया है। आने वाले समय में और रूट को भी फाइनल कर द‍िया जाएगा।”

2023 तक शुरू होंगी 75 नई वंदे भारत साथ ही बताते चलें शताब्दी, जन शताब्दी और इंटरस‍िटी आद‍ि ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों की मौज होने वाली है। ऐसा इसीलिए क्योंकि इन ट्रेनों से यात्रा करने वालों को अब इन ट्रेनों की जगह सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत से सफर करने का अवसर प्राप्त होगा। प‍िछले द‍िनों केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया था क‍ि देशभर में अगले साल तक 75 नई वंदे भारत ट्रेन शुरू करने की तैयारी तेजी से चल रही है।