EPF कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! Free में मिलेगा 7 लाख का इंश्योरेंस कवर, जानिए डिटेल में..

डेस्क : बेहतरीन ब्याज, रिटायरमेंट फंड और जरूरत पड़ने पर सेविंग्स बैंक खाता की तरह ही काम करने वाले प्रोविडेंट फंड अकाउंट के कई फायदे हैं। EPFO की तरफ से हर EPF अकाउंट पर फ्री इंश्योरेंस कवर मिलता है। कर्मचारियों को EPF अकाउंट के साथ 7 लाख रुपए तक का लाइफ इंश्योरेंस कवर Employees Deposit Linked Insurance Scheme के तहत मिलता है।

कोरोना काल भी इसमें कवर है। किसी कर्मचारी की नौकरी पर रहते हुए कोविड-19 से मृत्यु होती है तो नॉमिनी EDLI स्कीम के तहत 7 लाख रुपए तक क्लेम कर सकता है। कर्मचारियों को नहीं देना होता कोई कंट्रीब्यूशन : लाइफ इंश्योरेंस कवर आपके PF अकाउंट के साथ लिंक होता है। नौकरी की अवधि में कोई भी कर्मचारी इसके लिए किसी तरह का कोई कंट्रीब्‍यूशन नहीं देता। EPFO अपने सभी मेंबर्स को यह सुविधा फ्री देता है। अगर किसी EPFO मेंबर्स की आकास्मिक मृत्यु हो जाती है तो नॉमिनी लाइफ इन्‍श्‍योरेंस की राशि क्‍लेम कर सकता है।

साल 2020 में बढ़ाई गई थी रकम : आपको बता दे की EPFO मेंबर्स को इंश्योरेंस कवर की सुविधा एम्‍प्लॉई डिपॉजिट लिंक्‍ड इंश्योरेंस स्‍कीम के तह‍त मिलती है। स्‍कीम में नॉमिनी को अधिकतम 7 लाख रुपए का इंश्योरेंस कवर के तहत भुगतान किया जा सकता है। पहले इसकी लिमिट 3,60,000 रुपए थी। बाद में कवर की लिमिट को बढ़ाकर 6 लाख किया गया और सितंबर 2020 में इसकी लिमिट बढ़ाकर पूरे 7 लाख रुपए कर दी गई।

कैसे तय होती है क्लेम की रकम? अब आप लोग सोच रहे होंगे आखिर क्लेम कैसे तो होती होगी? तो आपको बता दें कि किसी कर्मचारी की मौत होने पर नॉमिनी को पिछले 12 महीने की औसत सैलरी की 30 गुना राशि, 20 फीसदी बोनस के साथ मिलती है। उदाहरण के रूप में आप ऐसे समझ सकते हैं। मौजूदा समय में 15,000 रुपए की बेसिक इनकम की सीलिंग के मुताबिक 30x₹15,000= ₹4,50,000 रुपए मिलेगा। इसके अलावा बोनस अमाउंट ₹2,50,000 भी क्लेम करने वाले को दिया जाएगा। कुल मिलाकर यह रकम अधिकतम 7 लाख रुपए तक हो सकती है।