ऐसा माना जाता है कि पुरुष सेक्सुअल पार्टनर के मामले में कम भरोसेमंद होते हैं और महिलाओं की तुलना में उनके ज्यादा पार्टनर होते हैं। लेकिन, ऐसा भी नहीं है। दरअसल, इस मामले में पुरुषों से ज्यादा पीछे महिलाएं भी नहीं है। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि औसतन महिलाओं के भी एक साथ ज्यादा सेक्सुअल पार्टनर रहे हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की तरफ़ से किए गए एक सर्वे में पाया गया कि महिलाएं भी औसतन एक से ज्यादा पुरुषों के साथ संबंध बनाती हैं। इस सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार, अपनी लाइफ में महिलाएं औसत 1.5 सेक्सुअल पार्टनर रखती हैं। वहीं पुरुषों का यह आंकड़ा 1.7 है। यानी कि इसमें महिलाएं पुरुषों से ज्यादा पीछे नहीं है।
कई ऐसे राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं, जहां महिलाएं पुरुषों से आगे हैं और उनके पुरुषों से ज्यादा ही सेक्सुअल पार्टनर रहे हैं। इन राज्यों में राजस्थान, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, असम, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु और केरल आदि शामिल है। राजस्थान में महिलाओं के औसत सेक्सुअल पार्टनर 3.1 रहे है। वहीं मध्यप्रदेश में 2.5 और असम में 2.4 पार्टनर रहे हैं।
इसके साथ ही इस सर्वे में यह भी पता चला है कि सेक्सुअल पार्टनर के मामले में शहरी महिलाओं से कही आगे ग्रामीण महिलाएं हैं। ग्रामीण महिलाओं ने औसतन 1.8 पार्टनर के साथ संबंध बनाए हैं और इस मामले में शहरी महिलाएं थोड़ी पीछे हैं। अर्बन महिलाओं का औसत पार्टनर 1.5 का रहा है।
अब अगर पुरुषों की बात करें तो औसतन 2.3 पार्टनर के साथ ग्रामीण पुरुषों ने संबंध बनाए हैं और जबकि अर्बन पुरुषों ने 1.7 पार्टनर के साथ संबंध बनाए हैं। मेघालय पुरुषों के मामले में सबसे आगे हैं। पुरुषों के यहां औसत 9.7 पार्टनर के साथ संबंध रहे हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश और उत्तराखंड का नंबर आता है जहां 4.7 पुरुषों के सेक्सुअल पार्टनर रहे हैं।