डेस्क : इंडियन आइडल-12 का ग्रैंड फिनाले आज होना था। (indian idol 2021 winner) ऐसे में इंडियन आइडल-12 अब तक के सबसे बड़े टीवी फाइनल शोज़ में से एक है। इंडियन आइडल-12 का प्रसारण दोपहर 12 बजे से शुरू होकर रात 12 बजे तक चला। इस शो में लगातार गाने की प्रतिस्पर्धाएं चलती रहीं। सोनी टीवी पर प्रकाशित होने वाले इस शो को सोनी की ऑफिसियल ऍप्लिकेशन पर भी चलाया गया था। पवनदीप राजन,निहाल टौरो, अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, शनमुखप्रिया और सायली कांबले विजेता की ट्रॉफी के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे थे।
जो लोग यह शो नहीं देख पाए उन्होंने अपने मोबाइल के माध्यम से लाइव आकर इस शो को देखा। बता दें की इंडियन आइडल में भारत की जनता द्वारा वोटिंग की जाती है। इस शो पर भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के दिग्गज गायक उदित नारायण, अलका यागनिक, जावेद अली और सुखविंदर सिंह ने परफॉर्म किया। ज्यादा जानकारी के लिए बता दें की इंडियन आइडल 11 के विजेता सनी हिंदुस्तानी बने थे जिनको 25 लाख कैश, टाटा Altroz गाड़ी के साथ ट्रॉफी मिली थी।
Indian.com ट्विटर पोल के ज़रिए बताया जा रहा था की इंडियन आइडल 12 पवन दीप राजन 48% वोट के साथ जीतेंगे। इस बार इंडियन आइडल-12 के विनर के लिए 25 लाख रूपए का कैश, आल न्यू स्विफ्ट गाड़ी, ट्रॉफी और म्यूजिक कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट दिया जा रहा है। इंडियन आइडल 12 के विजेता हैं पवनदीप राजन। दुसरे नंबर पर रही अरुणिता कांजीलाल और तीसरे नंबर पर रहीं सायली कांबले।