भोजपुरी स्टार निरहुआ का जलवा बरकरार – आजमगढ़ में सपा प्रत्याशी को 8679 मतों से हराया..

डेस्क : उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ लोकसभा सीट से निरहुआ सांसद बन गए हैं। प्रदेश में दो सीटों पर हुए उपचनाव में भाजपा ने जोरदार जीत हांसिल की है। वहीं सपा का गढ़ माने जाने वाले आजमगढ़ सीट को निरहुआ ने जीत लिया है। निरहुआ ने सपा के धर्मेंद्र यादव और बसपा के गुड्डू जमाली को जबरदस्त मात दी है। भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव के इस जीत से पार्टी में जश्न का माहौल है।

जीत मिलने के बाद दिनेश लाल निरहुआ ने ट्वीट करके इस जीत को जनता की जीत बताया है। ट्वीट में लिखा कि “जनता की जीत! आजमगढ़वासियों आपने कमाल कर दिया है। यह आपकी जीत है। उपचुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही जिस तरीके से आप सबने भाजपा को प्यार, समर्थन और आशीर्वाद दिया, यह उसकी जीत है। यह जीत आपके भरोसे और देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत को समर्पित है।”

रामपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जबरदस्त जीत : वहीं प्रदेश के रामपुर लोक सभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी ने सपा प्रत्याशी आसिम राजा को 42,048 वोट से मात दिया है। इस तरह भाजपा ने उत्तर प्रदेश में लोक सभा के दो सीट पर हुए उपचुनाव में दोनों सीट अपने नाम कर लिया है। आजमगढ़ से दिनेश लाल निरहुआ की जीत को इतिहासिक माना जा रहा है। इस सीट पर भाजपा 2014 और 2019 के मोदी में भी जीत हांसिल नहीं कर पाई थी।